Jharkhand में तालिबानी घटना, स्कूल में घुसकर लड़कियों से छेड़छाड़, विरोध करने पर 24 को किया जख्मी

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले में स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़खानी की खबर सामने आई है। चितरपुर स्थित आरबी हाईस्कूल सांडी में शुक्रवार को एक खास समुदाय के लोगों ने स्कूल में घुसकर छात्राओं से छेड़खानी की। इसका जब छात्र-छात्राओं ने विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई की गई। इसमें दो दर्जन छात्र-छात्राएं घायल हो गए।

सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घटना के विरोध में बच्चों ने जमकर बवाल किया और रजरप्पा थाने का घेराव कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार गुरुवार को भी स्कूल की कुछ छात्राओं के साथ विशेष समुदाय के कुछ बच्चों ने छेड़खानी की थी। इसका छात्रों ने विरोध किया। इसके शुक्रवार को विशेष समुदाय के छात्र और स्थानीय लोग स्कूल में घुस गए और छात्राओं से फिर छेड़खानी और मारपीट की।

आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने थाने जाकर हंगामा किया। थानेदार एचएन सिंह ने दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इधर, प्राचार्य का बयान लेने का प्रयास किया गया, पर उनका मोबाइल बंद मिला। बच्चों को समझाया कि जो भी दोषी होंगे उनपर कार्रवाई होगी। थानेदार के आश्वासन के बाद बच्चे लौट गए। इधर, मामले को लेकर स्कूल के प्राचार्य मनोज मिश्र का बयान लेने की कोशिश की गई पर उनका मोबाइल बंद मिला।

Related Articles