Ranchi News: छात्रों के आंदोलन में BJP की एंट्री, आदित्य साहू ने दिया खुला समर्थन… 10 अगस्त को विधानसभा घेराव की चेतावनी से बढ़ा सियासी पारा

Ranchi: झारखंड में JPSC-JSSC समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और सीबीआई जांच की मांग को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन अब और तेज होता दिखाई दे रहा है। पिछले 15 दिनों से छात्र धरना और अनशन पर बैठे हैं। इसी बीच अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने आंदोलनरत छात्रों के बीच पहुंचकर उन्हें अपना समर्थन दिया है। उनके आंदोलन में शामिल होने के बाद झारखंड की सियासत भी गरमाती नजर आ रही है।

अनशन के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती छात्र राहुल क्रांति से मुलाकात करने के बाद आदित्य साहू जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे। यहां उन्होंने अनशन पर बैठे छात्रों से मुलाकात की और उन्हें संबोधित किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान आदित्य साहू ने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आंदोलनरत छात्रों की प्रमुख मांग प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की सीबीआई जांच है और सरकार को इस मांग पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

राहुल गांधी को लेकर भी आदित्य साहू ने उठाए सवाल

आदित्य साहू ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में छात्रों के मुद्दे को लेकर आंदोलन करने वाले राहुल गांधी को झारखंड के छात्रों की आवाज भी सुननी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि वह झारखंड सरकार पर सीबीआई जांच के लिए दबाव बनाएं या फिर छात्रों के साथ धरने पर बैठें। आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि परीक्षाओं में अनियमितताओं और कथित भ्रष्टाचार को लेकर कई सवाल उठने के बावजूद सरकार मामले की निष्पक्ष जांच नहीं करा रही है।

10 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐलान

छात्र आंदोलन का अगला बड़ा कदम 10 अगस्त को देखने को मिल सकता है। आंदोलनकारियों ने झारखंड विधानसभा के महाघेराव की चेतावनी दी है। छात्रों का दावा है कि इस प्रदर्शन में राज्यभर से बड़ी संख्या में छात्र शामिल होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आंदोलनकारियों का कहना है कि विधानसभा घेराव के जरिए सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाई जाएगी और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग को मजबूती से उठाया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने भी छात्रों के आंदोलन के प्रति समर्थन जताते हुए राज्य सरकार से उनकी मांगों पर तत्काल पहल करने की मांग की है।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता प्रतीक शेडियो, अशोक बड़ाईक, भानु प्रताप शाही, वरुण साहू समेत कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अब नजर 10 अगस्त पर है। छात्रों के प्रस्तावित विधानसभा घेराव में कितनी संख्या में छात्र जुटते हैं और सरकार इस आंदोलन को लेकर क्या रुख अपनाती है, यह देखने वाली बात होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close