ऑस्ट्रेलिया : आज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर हुए वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मैच में भारत ने नीदरलैंड्स को 56 रनों से हरा कर अपने ग्रुप में शिर्ष स्थान हासिल कर लिया है। भारत ने बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरा मैच अपने नाम किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 179 रनों का टोटल खड़ा किया। फिर नीदरलैंड्स को 20 ओवर में 9 विकेट पर 123 रनों के टोटल पर रोक दिया। भारत की ओर से कप्तान रोहित, विराट और सूर्या ने पचासे ठोके।

भारत की शुरुआत धीमी पर सधी रही। केएल एक बार फिर नाकाम रहे और 9 रन के निजी स्कोर पर पेवेलियन लौट गए। उन्होंने इसके लिए 12 गेंद खेला और 1 बाउंड्री लगायी। पॉवरप्ले के 6 ओवर में भारत ने सिर्फ 32 रन जोड़े और राहुल का विकेट खोया। इसके बाद विराट और रोहित ने सधी पारी खेली। दोनों ने धीमी शुरुआत के बाद अपनी इनिंग को एक्सीलेरेट किया औऱ अपने हाथ खोले। रोहित ने 39 गेंदों में 53 रन बनाए जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे।
विराट ने भी अर्धशतक लगते हुए 63 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरन उन्होंने 44 गेंदे खेली और 3 चौके और 2 छक्के लगाए। असली रंग तो सूर्या ने जमाया, जिन्होंने बेमिसाल 51 रन ठोक भारत को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया। सूर्या ने इस ताबड़तोड़ पारी में मात्र 25 गेंदों का सामना किया और 7 चौके ओर एक छक्का लगाया। उन्होंने पारी के अंतिम गेंद को दर्शक दीर्घा में पहुँचा कर अपना पचासा पूरा किया।

गेंदबाज़ी में कमाल करते हुए भारत की ओर से सभी गेंदबाज़ों ने शानदार स्पेल फेका। भुवनेश्वर ने अपने शुरू के 2 ओवर (पारी का पहला और तीसरा ओवर) मेडन फेंके। भारतीया स्पीनर अक्षर और अश्विन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर के कोटे से क्रमशः 18 और 21 रन देकर 2-2 विकेट झटके। पेसरो में भुवी और अर्शदीप ने आपस में 2-2 विकेट बाटे जबकि शमी ने 1 विकेट लिया।

भारत का अगला मुकाबला रविवार 30 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका से होगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...