ASI की संदिग्ध मौत : दूसरी पत्नी के घर से मिली लाश, डेड बॉडी के पास सोते रहे बच्चे.. जानिए क्या हैं मामला

Delhi Police: राजधानी नई दिल्ली के मीर दर्द इलाके में एक ASI की मौत का संदिग्ध मामला सामने आया है। शनिवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि मीर दर्द रोड इलाके के घर नंबर 82 में एक पुलिस वाले की डेथ हो गई है। मृतक के पास उनके दो छोटे बच्चे मौजूद है और घर पर कोई नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि घर में हिना खान नाम की एक महिला मौजूद थी जिसके साथ तीन छोटे बच्चे भी मौजूद थे। मृतक की पहचान यूनुस खान के रुप मे की जा रही है। महिला ने बताया कि उनके पति दिल्ली पुलिस कमला मार्केट स्थित क्राइम ब्रांच में पदस्थ थे।

बीती रात पति दो बच्चों के साथ घर पर रह गए थे, जबकि वह अपनी 6 साल की बेटी को लेकर मायके चली गई थी। जब उसने पति को फोन मिलाया तो कॉल रिसीव नहीं हुआ। जिसके बाद पत्नी तुरंत घर पर पहुंची और दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। घर के अंदर पति की लाश पड़ी हुई थी। ASI यूनुस खान की लाश के अगल-बगल उनके दो छोटे बच्चे मौजूद थे, जिनकी उम्र 2 से 3 साल बताई जा रही है। दोनों बच्चे लाश के आसपास सोए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने क्राइम ब्रांच की टीम को बुलाया और फॉरेंसिक टीम द्वारा सबूत इकट्ठा किए गए हैं।

मृतक यूनुस खान हरियाणा के मेवात के रहने वाले थे। फिलहाल कमला मार्केट ब्रांच में पदस्थ है। यूनुस की दो पत्नियां हैं पहली पत्नी जरीना से उनके 7 बच्चे हैं जबकि दूसरी पत्नी हिना से उनके 3 बच्चे हैं। ASI की लाश उनकी दूसरी पत्नी हिना के घर से मिली है।

Related Articles

close