Surya Grahan 2025 kitne bje lgega? भारत में सूर्य ग्रहण कल लगेगा या परसों?जानें…

Surya Grahan 2025 kitne bje lgega?: सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या का मिलाजुला प्रभाव ज्योतिष के अनुसार महत्वपूर्ण माना जाता है। इस ग्रहण का असर व्यक्तिगत कुंडली और राशियों पर पड़ सकता है, और इसे लेकर अलग-अलग विचार हैं।सूर्य ग्रहण को आमतौर पर “धन, परिवार, आत्म-सम्मान” और “आध्यात्मिक उन्नति” से जुड़ा माना जाता है। जबकि यह ग्रहण कुछ राशियों के लिए शुभ और कुछ के लिए अशुभ हो सकता है। विशेष रूप से, अगर सूर्य ग्रहण आपके जन्मकुंडली में किसी महत्वपूर्ण स्थान पर हो, तो उसका असर व्यक्तिगत जीवन, करियर और स्वास्थ्य पर देखा जा सकता है।

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जाता है, जो आध्यात्मिक दृष्टि से भी खास महत्व रखती है. इस बार का सूर्य ग्रहण आंशिक होने वाला है. जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, तब यह खगोलीय घटना घटित होती है, जिसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है. हालांकि, साल 2025 के पहले सूर्य ग्रहण को लेकर यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह भारत में दिखाई देगा और इसका समय क्या होगा? आइए जानते हैं पूरी डिटेल.

Surya Grahan 2025 kitne bje lgega?: भारत में कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण

साल का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की अमावस्या तिथि 29 मार्च यानी कल लगेगा. यह सूर्य ग्रहण आंशिक होगा. यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. मूल रूप से यह सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, आंशिक उत्तरी अमेरिका, उत्तरी एशिया, उत्तर-पश्चिम अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी ध्रुव, आर्कटिक महासागर और अटलांटिक महासागर में दिखाई देगा. भारतीय समयानुसार, 29 मार्च यानी कल लगने वाले सूर्य ग्रहण की शुरुआत दोपहर 2 बजकर 21 मिनट पर होगी और इसका समापन शाम 6 बजकर 14 मिनट पर होगा. इस ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 53 मिनट की रहने वाली है.

Surya Grahan 2025 kitne bje lgega?: सूतक काल मान्य होगा या नहीं

चूंकि, यह ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल प्रभावी नहीं रहेगा. इसका सीधा अर्थ यह है कि इस ग्रहण का भारत या दुनिया पर किसी भी तरह का भौतिक, आध्यात्मिक, धार्मिक या सूतक प्रभाव नहीं पड़ेगा. इस अवधि में भारत के लोगों की दिनचर्या पहले की तरह सामान्य बनी रहेगी. शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण का प्रभाव केवल उन्हीं क्षेत्रों में पड़ता है जहां इसे देखा जा सकता है. चूंकि, भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका कोई प्रभाव भारतीयों पर नहीं होगा.

Surya Grahan 2025 kitne bje lgega?: कहां कहां दिखेगा ये सूर्य ग्रहण 

यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा. बल्कि, यह सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, आंशिक उत्तरी अमेरिका, उत्तरी एशिया, उत्तर-पश्चिम अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी ध्रुव, आर्कटिक महासागर और अटलांटिक महासागर आदि जगहों पर दिखाई देगा.

Surya Grahan 2025 kitne bje lgega?: कब लगता है सूर्य ग्रहण 

सूर्य ग्रहण तब घटित होता है जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच स्थित हो जाता है, जिससे सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक पूरी तरह या आंशिक रूप से नहीं पहुंच पाता. इस स्थिति में चंद्रमा सूर्य के सामने आकर उसकी रोशनी को आंशिक या पूर्ण रूप से ढक लेता है, जिससे पृथ्वी पर उसकी छाया पड़ती है.

Surya Grahan 2025 kitne bje lgega?: सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें 

1. सूर्य ग्रहण के बाद गंगाजल से स्नान करें. पूरे घर और देवी देवताओं को शुद्ध करें.

2. ग्रहण के दौरान सीधे सूर्य को देखने से बचना चाहिए.

3. ग्रहण के दौरान बाहर जाने से बचें. साथ ही ध्यान रखें कि आप कोई गलत काम न करें.

4. ग्रहण के बाद हनुमान जी की उपासना करें.

Surya Grahan 2025 kitne bje lgega?: सूर्य ग्रहण के दौरान क्यों होता है खाना पीना वर्जित?

धार्मिक शास्त्रों में बताया गया है कि सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ भी नहीं खाना चाहिए. इस बात का स्कंद पुराण में भी उल्लेख है कि सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन करने से सेहत पर गलत असर पड़ता है. यह भी बताया गया है कि सूर्य ग्रहण के समय भोजन करने से सारे पुण्य और कर्म नष्ट हो जाते हैं.6000MHA बैटरी और 200MP कैमरा क्वालिटी के साथ launch हुआ Infinix Note 50 Pro smartphone

Related Articles