शादी से ठीक पहले पुलिस ने दुल्हे को पकड़ा, पुलिस कस्टडी में दुल्हे की मौत, सुनकर दुल्हन ने भी पेट्रोल…

Dulha Police custody: जिस घर से बारात निकलने वाली थी, अब वहां दुल्हे की अर्थी निकली..जहां शहनाई बज रही थी, वहां मातमी आवाज गूंज रही है। शादी के ठीक पहले पुलिस ने दुल्हे को गिरफ्तार किया, लेकिन हिरासत में दुल्हे की मौत हो गयी। मामला मध्यप्रदेश के गुना का है। घटना के बाद दुल्हन ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। पुलिस हिरासत में मौत को लेकर परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल काटा। हालांकि इस मामले में पुलिस की अलग ही दलील है।

जानकारी के मुताबिक दूल्हे और उसके चाचा को डकैती के केस में पुलिस ने पकड़ा था। बिलाखेड़ी के रहने वाले देवा पारदी की रविवार को बारात चक्क गांव जानी थी। उससे पहले ही पुलिस ने दुल्हा देवा और उसके चाचा गंगाराम को कस्टडी में ले लिया। सभी लोग झागर पुलिस चौकी पहुंचे। जहां पुलिस ने बताया कि एक गाड़ी की पूछताछ करने को लेकर उन्हें लाए हैं। इसके कुछ देर बाद सूचना मिली कि कि देवा की मौत हो गई और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

इधर, देवा के परिवार के लोग और दुल्हन के परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान दुल्हन ने खुद के शरीर पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। इस बीच पुलिस ने बीच-बचाव कर दुल्हन को पकड़ा और चौकी में ले जाकर बैठा दिया। दुल्हन की चाची सूरज बाई ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जिसे बचाने में पुलिस अधिकारी युवराज सिंह के हाथ भी झुलस गए।

इधर इस घटना के बाद आठ थानों की पुलिस, तीन एसडीएम और तहसीलदारों को तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक देवा पर 7 अपराध दर्ज हैं। 13 जुलाई को शाम बजे 5 बजे धरनावदा थाने से कुछ दूरी पर पुलिस टीम पर पार्टी समुदाय के लोगों ने हमला कर दिया था। इस घटना में 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस टीम ने गांव में दबिश दी। इस दौरान पारदी समुदाय के लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था और गोलियां भी चलाई थीं।

Related Articles

close