Face Massage Tips : रोज सुबह 10 मिनट करें ये Face Massage, नेचुरली चमक उठेगा स्किन!

Face Massage Tips: भागदौड़ भरी जिंदगी में स्किन का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है. हेल्दी स्किन पाने के लिए केवल स्किन केयर प्रोडक्ट ही नहीं बल्कि मसाज की जरूरत होती है. अक्सर चेहरे पर सूजन और पफनेस नजर आती है. ऐसे में आप त्वचा की मालिश कर सकते हैं. चेहरे की मालिश एक आसान और असरदार तरीका है जो आपकी त्वचा को तरोताजा और चमकदार बनाने में मदद करता है.
चेहरे की मसाज करने से न केवल ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, बल्कि त्वचा को मॉइस्चराइज भी करता है. आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि आप कैसे चेहरे की मालिश कर सकते हैं और इसके फायदे क्या होते है. साथ में मसाज करने का सही तरीका भी बताएंगे.
चेहरे की मालिश के फायदे
ब्लड सर्कुलेशन में सुधार: मालिश करने से ब्लड फ्लो बढ़ता है, जिससे त्वचा में पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ती है और नेचुरल चमक आती है.
तनाव कम करना: चेहरे की मालिश तनाव और थकान को दूर करने में मदद करती है. यह मानसिक शांति प्रदान करती है. यह मन को शांत करने में भी मदद करता है.
त्वचा की टोन में सुधार: नियमित मालिश से त्वचा की टोन एक समान होती है, जिससे रंगत निखरती है.
झुर्रियों में कमी: मालिश करने से त्वचा में कोलेजन का प्रोडक्शन बढ़ता है, जिससे झुर्रियों की संभावना कम होती है.
इन बातों का रखें ध्यान
चेहरे की मालिश के लिए आप नारियल का तेल, बादाम का तेल या जैतून का तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके बाद अपने चेहरे को अच्छे से धोकर पोंछ लें ताकि किसी तरह की गंदगी न हो. फिर अपने पसंद के तेल की कुछ बूंदें अपने हाथों पर लेकर पूरे चेहरे पर लगाएं.
कैसे करें मालिश?
सबसे पहले गालों पर अपनी उंगलियों से गोलाई में गालों पर मालिश करें. इसके बाद हल्के हाथों से आंखों के चारों ओर मसाज करें. इससे आंखों की थकान कम हो सकती है. होंठों के आसपास हल्की मालिश करें. आखिर में सभी जगह ऊपर की ओर मालिश करें. इससे त्वचा को टोन करने में मदद मिलेगी. कम से कम 10-15 मिनट तक मालिश करें.
चेहरे की मालिश एक प्राकृतिक और आसान तरीका है जो आपकी त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है. इसे हफ्ते में 2-3 बार करने से आप जल्दी ही रिजल्ट देख सकते हैं. अपनी त्वचा की देखभाल करें और उसकी नेचुरल खूबसूरती को निखारें.









