शहादत को सलाम: शहीद जवान को मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि, नक्सल अटैक में कल वीरगति मिली थी सुनील को

Salute to martyrdom: Chief Minister paid tribute to the martyred soldier, Sunil was martyred in Naxal attack yesterday

रांची:  चाईबासा जिले में हुए आईईडी विस्फोट में वीरगति को प्राप्त हुए झारखंड जगुआर के कांस्टेबल सुनील धान को रांची के टेंडर ग्राम स्थित जगुआर मुख्यालय में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रविवार को रांची स्थित झारखंड जगुआर मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा रखा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जहां झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी. राज्यपाल और मुख्यमंत्री दोनों शहीद के शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उनका ढाढ़स बंधाया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के परिवार के साथ सरकार का साथ हमेशा रहेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद पूरे देश की समस्या है, जो अब समाप्ति की ओर है।

हमारे जवानों की आहुति जाया नहीं जाएगी. शहीद जवान झारखंड के मुख्य सचिव, डीजीपी अनुराग गुप्ता के साथ आईजी अभियान, आईजी सीआरपीएफ, आईजी रांची, डीआईजी सह रांची एसएसपी चन्दन कुमार ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

Related Articles

close