बिनोद कांबली को पैरों पर खड़ा करेंगे सुनील गावस्कर, बोले, वो मेरे बेटे जैसा, कपिलदेव ने भी बढ़ाया है मदद का हाथ
Sunil Gavaskar will put Binod Kambli on his feet, said, he is like my son, Kapil Dev has also extended a helping hand.
Vinod Kamble: पूर्व क्रिकेटर बिनोद कांबली इस खूब चर्चा में हैं। खासकर जब से सचिन तेंदुलकर के साथ उनका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में बिनोद कांबली की स्थिति काफी खराब दिख रही है। वो ना तो अच्छे से बोल पा रहे हैं और ना ही चल पा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि विनोद कांबली की स्थिति बेहद खराब है। बोलते उनकी जुबान काफी लड़खड़ा रही है। अब विनोद कांबली की मदद के लिए तेजी से हाथ बढ़ रहे हैं।
Two friends, same talent: one a legend admired globally, the other a story of what could’ve been. Sachin Tendulkar thrives as a role model, while Vinod Kambli fades away. Talent gets you started, but discipline keeps you going. Choose wisely.
— Godman Chikna (@Madan_Chikna) December 3, 2024
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कांबली को लेकर एक बड़ा वादा किया है। सुनील गावस्कर इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में मौजूद हैं, जहां भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस दौरान स्पोर्ट्स टुडे को इंटरव्यू देते हुए गावस्कर ने कहा कि, मुझे मदद शब्द पसंद है और 1983 की विश्व कप विजेता टीम युवा खिलाड़ियों को लेकर भी काफी सचेत है उनमें से कुछ मेरे बेटे जैसे हैं।
हम सभी बहुत चिंतित रहते हैं खासकर उन खिलाड़ियों के लिए जिनका किस्मत साथ छोड़ देती है। आगे उन्होंने कहा कि, हम विनोद कांबली का ख्याल रखना चाहते हैं उनको अपने पैरों पर खड़ा करने में मदद करना चाहते हैं। हालांकि हम ये कैसे करेंगे उसको आगे सोचा जाएगा, लेकिन जो खिलाड़ी किस्मत के सामने बेबस है हम उनकी हर संभव मदद करना चाहते हैं।
विनोद कांबली का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में सचिन तेंदुलकर को भी देखा गया। जब सचिन, कांबली के सामने जाते हैं तो विनोद उनका हाथ पकड़कर छोड़ने से मना कर देते हैं। इस वीडियो में देखा गया कि कांबली अपनी सीट से उठ भी नहीं पा रहे थे। इससे पहले भी काबली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें उनको एक व्यक्ति का सहारा लेकर चलते हुए देखा गया था। उनकी ये हालत देखकर फैंस भी अब काफी परेशान दिख रहे हैं।