इश्क का ऐसा खौफनाक अंत! दरिंदगी के बाद युवती को छत से फेंका; बॉयफ्रेंड और उसका दोस्त अब सलाखों के पीछे

A horrific love story! After brutalizing a young woman, she was thrown from a rooftop; her boyfriend and his friend are now behind bars.

ओडिशा के जगतसिंहपुर में एक युवती की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक आरोपी झारखंड के धनबाद जिले के मधुबन थानाक्षेत्र का रहने वाला है। जगतसिंहपुर एसपी अंकित वर्मा के अनुसार, 22-23 फरवरी की रात एक महिला चौथी मंजिल से गिर गई थी और उसकी मौत हो गई। 23 फरवरी की सुबह घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। तिर्तोल थाने में युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी।

जांच में पता चला कि यह दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित अपराध था। 24 वर्षीय शुभम कुमार ने महिला को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया और फिर उसे इमारत की चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। मामले में 31 वर्षीय सोमानाथ ओझा की भी संलिप्तता सामने आई है। पुलिस के अनुसार, 22 फरवरी की रात महिला सोमानाथ से मिलने गई थी।

सूत्रों के अनुसार, प्रेमी युगल के बीच शादी को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि सोमानाथ ने युवती के साथ संबंध बनाए और शादी से इनकार कर उसे बीच सड़क पर छोड़कर भाग गया। उस समय शुभम कुमार वहां आया, युवती को अपने साथ कमरे में ले गया, दुष्कर्म किया और बाद में इमारत से नीचे फेंक दिया।

जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने अभयचंदपुर थानाक्षेत्र के सोमानाथ ओझा और झारखंड के शुभम कुमार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close