रांची। नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान बूढ़ा पहाड़ से एक दर्जन केन आईडी बम बरामद किया गया है। झारखंड और छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित बूढ़ा पहाड़ से बरामद सभी आईडी को नष्ट कर दिया गया है। गढ़वा पुलिस, झारखंड जगुआर, कोबरा और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान के क्रम में आईडी बम बरामद किया गया। लैंडमाइंस की वजन 10 से 15 किलो के बीच बताई जा रही है। गवन मतलब हो कि झारखंड की बूढ़ा पहाड़ पर पुलिस लगातार नक्सलियों के विरुद अभियान चला रही है।

सुरक्षाबल ने बताया कि माओवादियों ने विस्फोटक को जमीन के अंदर छुपा रखा था। बरामद सभी लैंडमाइंस को नष्ट कर दिया गया है। गुरुवार को कोबरा सीआरपीएफ 172 और 62 बटालियन और जिला बल की टीम माओवादियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान बूढ़ा पहाड़ के तलहटी के पास कुछ संदिग्ध वस्तु नजर आई। फिर सुरक्षाबलों ने छानबीन किया तो माओवादियों द्वारा छिपाए लैंड माइंस और भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद किया गया।

सुरक्षा बलों की ओर से बूढ़ा पहाड़ को सेनेटाइज करने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। बूढ़ा पहाड़ के इलाके में गढ़वा की तरफ से चार पुलिस कैंप स्थापित किए गए हैं। सुरक्षा बलों को आशंका है कि बूढ़ा पहाड़ इलाके में माओवादियों ने 5,000 से अधिक लैंडमाइंस छिपा कर रखा है। अब तक सुरक्षा बलों ने 250 से अधिक लैंडमाइंस बरामद किया है। बूढ़ा पहाड़ पर गढ़वा और लातेहार से अलग-अलग सुरक्षाबलों की टीम अभियान चला रही है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...