छात्रा की मौत : अश्लील फोटो के नाम पर 12वीं की छात्रा को किया ब्लैकमेल, परेशान छात्रा ने जहर खाकर दे दी जान…

धनबाद। 12वीं की छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि लड़की का दोस्त अश्लील वीडियो के नाम पर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। मामला धनबाद जिले के पुटकी थाना क्षेत्र में श्रीनगर इलाके का है। जानकारी के मुताबिक 17 वर्षीय छात्रा को 1 मार्च को ही गंभीर हालत में एसएनएमएमसीएच (शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) में भर्ती कराया गया था, जहां 5 दिन चले इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस मामले में सरायढेला थाने में लड़की के पिता ने उसके एक दोस्त पर ब्लैकमेल करने व धमकी देने का आरोप लगाया है।पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 12वीं की छात्रा थी।

पिता ने बताया कि एक मार्च शाम करीब छह बजे पत्नी ने फोन कर बताया कि बेटी ने कीटनाशक खा लिया है। तुरंत उसे पास के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए ले जाया गया। वहां से उसे एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया गया। लड़की जब कुछ देर के लिए होश में आयी तो उसने बताया कि ईस्ट बसुरिया रेंगुनी में रहने वाला उसके दोस्त ओमप्रकाश चौहान ने उसका अश्लील फोटो खींच लिया व वीडियो बना लिया है और अब उसे ब्लैकमेल कर रहा है। पहले उनमें दोस्ती थी, तभी उसने धोखे से अश्लील फोटो खींच लिया था और वीडियो बना लिया था। इससे वह काफी परेशान और मानसिक तनाव में थी।

पिता के अनुसार जब लड़की के अफेयर की उन्हें जानकारी तो मिली तो लड़के से शादी की बात करने उसके घर भी गये। ओमप्रकाश के पिता वकील चौहान के पास गए और दोनों की शादी करा देने का प्रस्ताव रखा, लेकिन उसके पिता ने डांट-फटकार कर भगा दिया। उन्होंने धमकी भी दी। इससे परेशान होकर पुत्री ने एक मार्च को कीटनाशक खा लिया। सोमवार को उसकी मौत हो गई।

Related Articles

close