गोड्डा । स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल जैसे जैसे आगे बढ़ रही है वैसे वैसे सरकार के प्रति स्वास्थ्य कर्मियों का रोष बढ़ता चला जा रहा है। संथाल परगना क्षेत्र में हड़ताली कर्मियों का जुनून काफी बढ़ चढ़कर दिखाई दे रहा है। झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान के बाद एसोसिएशन के पदाधिकारी अब इस आंदोलन को और भी मजबूत बनाने की दिशा में रणनीति बनाने में जुट गए हैं।

गोड्डा में ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन के संयोजक चंदन कुमार के नेतृत्व में सोमवार को सरकार के प्रति जमकर हल्ला बोला। सिविल सर्जन कार्यालय के सामने दिए गए धरना प्रदर्शन में सरकार विरोधी नारे लगाए गए। जिले के सारे प्रखंडों में स्वास्थ्य व्यवस्था ठप्प करा दी गई। प्रसव गृह से लेकर प्रतिरक्षण तक का कार्य बंद है। अनुबंध कर्मचारियों के राज्य कमेटी के दिशा निर्देश पर राज्य के साथ-साथ सभी जिलों के मुख्यालय में भी धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम करने का निर्देश जारी है।

धरना देते स्वास्थ्य कर्मी

कार्यक्रम में गोड्डा जिले में धरना प्रदर्शन किया गया। इंकलाब जिंदाबाद के नारों से सिविल सर्जन कार्यालय में कामकाज प्रभावित रहा। वहीं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी त्राहिमाम कर रहे है

कार्यक्रम की सफल बनाने में अध्यक्ष चन्द्रा सचिव कुमारी, राजेश कुमार, राकेश कुमार, रंजन कुमार, नितेश मिश्रा, तबरेज आलम, इफ्तरवार अंसारी, निर्मला कुमारी, रंजीता कुमारी, रूपा कुमारी, मनिषा कुमारी, आशा कुमारी, अंजू कुमारी, श्वेता कुमारी, सुमन कुमारी, जगदीश कुमार सिंह, मन्टुं प्रसाद, विनय कुमार, शाहीद सिद्धकी, सरफराज आलम, करजाना खातुन, पुष्पा कुमारी, ‘निलम कुमारी, अफशाना, विशाखा कुमारी, रीना कुमारी, ऋतु कुमारी, रूबी कुमारी, अनिता मुर्मू प्रिती कुमारी, सावित्री कुमारी, अनिता सिंह, रेखा कुमारी, शोभा रानी, सुनिता कुमारी, संजु कुमारी. प्रेमा कुमारी, मीरा कुमारी एवम अन्य का योगदान रहा।

चिकित्सक की मौत पर श्रद्धांजलि देते स्वास्थ्य कर्मी

चिकित्सक की मौत पर धरना स्थल पर रखा गया मौन

जिले में DMFT अंतर्गत कार्यरत चिकित्सक डा जयकृष्ण प्रसाद सुमन की मौत हो जाने की सूचना पर सभी स्वास्थ्य कर्मी ने दुख जताया एवम धरना स्थल पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

देवघर के स्वास्थ्य कर्मी

देवघर में भी स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दी आंदोलन को किया उग्र

जिले में मनोज कुमार मिश्र, संजीव मिश्रा, विश्वनाथ बक्शी के नेतृत्व में अनुबंध कर्मियों ने सिविल सर्जन और जिला पदाधिकारी से बात की एवम हड़ताल की रणनीति से अवगत कराया।

साथ ही अपेक्षित सहयोग की मांग की। अनुबंध कर्मियों ने स्पष्ट कहा इतने सालों काम करने के बाद भी सरकार हमे झूठी आश्वाशन दे रही है। हम जनता को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना चाहते है परंतु जब हम और हमारे भूखे रहेंगे तो कब तक अपने कार्य को अंजाम दे सकेंगे? मजबूर होकर हमें आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ा है। सरकार हमारा नियमितीकरण जल्द से जल्द करे,ताकि हम फिर से जनता की सेवा का दायित्व निभा सकें।

साहिबगंज की तस्वीर

साहिबगंज से अनशन करियों का जत्था पहुंचा रांची

24 जनवरी से शुरू हो रहे आमरण अनशन में शामिल होने साहिबगंज का जत्था रांची पहुंच गया। स्टेशन पर पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों ने जोरदार नारेबाजी की। महिला और पुरुष स्वास्थ्य कर्मियों ने धरना स्थल की ओर जाने से पहले कहा की वापस तभी स्वास्थ्य कर्मी लौटेंगे जब सरकार नियमितीकरण का रास्ता साफ करेगी।अन्यथा भूखे रहकर अपनी जान देने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

रांची जाने से पहले साहिबगंज के स्वास्थ्य कर्मी

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...