झारखंड : पहलगाम हमले के बाद रांची में बढ़ी सुरक्षा…एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर कड़ी निगरानी”

Jharkhand: Security beefed up in Ranchi after Pahalgam attack...strict surveillance at airport and railway station"

पहलगाम में मंगलवार को पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले को देखते हुए रांची एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. साथ ही रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ की टीम अलर्ट देखी गई. बता दें कि रांची रेलवे स्टेशन के बाहर सभी यात्रियों से पहले पूछताछ भी की गई.

एयरपोर्ट पर तैनात किए गए सुरक्षा बल

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, मंगलवार की रात करीब 10.30 बजे के दौरान एयरपोर्ट पर आगमन वाले मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया था. इस रास्ते पर लगे गेट पर ताला लगा दिया गया था.

वहीं प्रस्थान वाले रास्ते से अंदर एंट्री करने पर टर्मिनल भवन के बाहर प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड के दो जवान सुरक्षा में तैनात दिखाई दिए. उन्होंने बताया कि रांची एयरपोर्ट से विमान की आवाजाही बंद हो चुकी  है. सभी यात्री जा चुके हैं. साथ ही बताया कि प्रस्थान गेट पर सीआईएसएफ के जवानों की तैनाती की गई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एयरपोर्ट से वापसी के क्रम में प्रस्थान मार्ग का गेट भी बंद कर दिया गया था. एयरपोर्ट में कार्यरत लोगों के लिए यहां बड़े पार्किंग पर स्थित थाना के सामने से रास्ते को खुला रखा गया था.

बता दें कि बिरसा मुंडा एयरपोर्ट जानेवाले सड़कों पर राज्य पुलिस की गश्ती नजर नहीं आई. लेकिन एयरपोर्ट के अंदर चहारदीवारी से लगे टावरों पर सीआईएसएफ कर्मी एयरपोर्ट के बाहर की गतिविधियों की निगरानी करते नजर आए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हर रोज सुबह 7.20 बजे से लेकर 9.05 बजे तक विमानों की आवाजाही होती है. मंगलवार की रात रांची से कोलकाता विमान के 9.15 बेज उड़ान भरने के बाद एयरपोर्ट से विमानों की आवाजाही बंद हो गई.

Related Articles

close