जल बोर्ड का सख्त गाइडलाइंस जारी..पानी खराब करना पड़ेगा भारी! लगेगा ₹5000 तक का जुर्माना..

जल बोर्ड का सख्त गाइडलाइंस जारी..पानी खराब करना पड़ेगा भारी! लगेगा ₹5000 तक का जुर्माना..

Bengaluru News: बेंगलुरू जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड (BWSSB) ने गैर-जरूरी एक्टिविटीज के लिए पीने योग्य पानी के इस्तेमाल पर रोक लगा दिया है. इसका उद्देश्य शहर में गर्मी के मौसम के दौरान पानी को बचा कर रखना है, जो आमतौर पर मार्च से मई तक होता है.यह रोक कार धोने, बागवानी, निर्माण और सड़क रखरखाव जैसी एक्टिविटीज पर लागू होते हैं.जल बोर्ड

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना

17 फरवरी के आदेश के मुताबिक गाड़ी धोने, बगीचे में पानी देने और सजावटी फव्वारे जैसे गैर-जरूरी जरूरतों के लिए पीने के पानी का उपयोग बैंगलोर जल आपूर्ति और सीवरेज अधिनियम, 1964 की धारा 33 और 34 के तहत सख्त वर्जित है. नियम तोड़ने पर 5,000 रुपए का जुर्माना लगेगा. साथ ही अधिनियम की धारा 109 के तहत बार-बार अपराध करने पर 500 रुपए प्रतिदिन का एक्स्ट्रा जुर्माना लगेगा.जल बोर्ड

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पानी बचाने की कोशिश

बेंगलुरु की 1.4 करोड़ की आबादी ग्राउंड लेवल वॉटर में गिरावट और अपर्याप्त बारिश के कारण चुनौतियों का सामना कर रही है. BWSSB ने आने वाली गर्मियों के महीनों में संभावित जल संकट का आकलन करने के लिए भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) के साथ मिलकर एक रिसर्च किया है. इसमें 110 गांवों सहित 80 वार्डों की पहचान की गई है जो ग्राउंड वॉटर पर ज्यादा निर्भर हैं.

रिचर्च में ग्राउंड वॉटर में काफी गिरावट की आशंका जताई गई है. मिड बेंगलुरु में 5 मीटर तक, सीएमसी इलाकों में 10 से 15 मीटर के बीच और सर्वेक्षण किए गए गांवों में 20-25 मीटर तक की गिरावट की आशंका है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्राउंड वॉटर पर निर्भरता

बेंगलुरु अपनी वॉटर सप्लाई के लिए बोरवेल पर बहुत ज्यादा निर्भर है, जिससे हर दिन लगभग 800 मिलियन लीटर पानी निकाला जाता है. दक्षिण-पूर्व बेंगलुरु, व्हाइटफील्ड और बाहरी शहर की सीमा जैसे एरिया खास तौर पर ग्राउंड वॉटर सोर्सेज पर निर्भर हैं. बोरवेल पर निर्भरता के कारण इन क्षेत्रों में पानी की कमी का सामना करना पड़ता है.जल बोर्ड

बीडब्ल्यूएसएसबी के चेयरमैन राम प्रसाद मनोहर हाई रिस्क वाले वार्डों में रहने वाले लोगों से ग्राउंड लेवल पर अपनी निर्भरता कम करने का आग्रह कर रहे हैं. वह उन्हें बेंगलुरु की बढ़ती जरूरतों के लिए एक स्थायी समाधान के रूप में कावेरी जल कनेक्शन पर स्विच करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं.

कावेरी फेज 5 प्रोजेक्ट

कावेरी फेज 5 प्रोजेक्ट ने बेंगलुरु में पानी की उपलब्धता बढ़ा दी है. दरअसल, यह पहल उन बेंगलुरुवासियों के लिए एक अच्छा ऑप्शन ऑफर कर रही, जो मौजूदा ग्राउंड सोर्सेज पर निर्भर हैं. कावेरी जल कनेक्शन पर स्विच करके रेजिडेंस लोकल ग्राउंड वॉटर सप्लाई पर दबाव को कम करने में मदद कर सकते हैं.जल बोर्ड

निवासी नए नियमों के किसी भी उल्लंघन की रिपोर्ट BWSSB हेल्पलाइन 1916 पर संपर्क करके कर सकते हैं. बोर्ड को उम्मीद है कि इन उपायों से गर्मियों के महीनों के दौरान पूरे शहर में पानी के जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग को बढ़ावा मिलेगा.

Old Note Sale: क्या आप जानते हैं…लाखों में है 50 रुपए के नोट की कीमत…जानिए क्या है इसकी खासियत!

Related Articles

close