अजीबो-गरीब मामला….शादी के बाद पत्नी के पेट पर स्ट्रेच मार्क्स देखकर भड़का पति…कहा- पहले हो जांच तब रहेंगे साथ

अजीबो-गरीब मामला….शादी के बाद पत्नी के पेट पर स्ट्रेच मार्क्स देखकर भड़का पति…कहा- पहले हो जांच तब रहेंगे साथ
आगरा के परिवार परामर्श केंद्र पर अजीबो-गरीब मामले आते रहते हैं। स्ट्रेच मार्क्स की जांच होगी, तभी सुलह हो पाएगी। अन्यथा कि स्थिति में मैं इसके साथ नहीं रहूंगा। परिवार परामर्श केंद्र में ऐसा मामला आया कि पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला था।
नोएडा की रहने वाली युवती की शादी आगरा के युवक से डेढ़ साल पहले हुई थी। शादी के बाद जब युवक ने लड़की को देखा तो उसके पेट पर स्ट्रेच मार्क्स थे। इसके बारे में जब पूछा तो लड़की ने बताया कि उसका आपरेशन हुआ था।
लड़के का आरोप था कि मुझे शादी से पहले बताया ही नहीं कि इस प्रकार का कोई आपरेशन हुआ है। वहीं, लड़के का कहना था कि स्ट्रेच के निशान अमूमन डिलीवरी टाइम पर आते हैं। तो इन निशानों के बारे में मैं क्या कहूं। शादी के पहले ही दिन से दोनों में झगड़ा हो गया। लड़की शादी के दूसरे दिन मायके में आ गयी। मामला थाने तक पहुंच गया। लड़के का कहना है कि अगर किसी भी तरह की परेशानी थी, आपरेशन हुआ था तो बता देना चाहिए था। आपरेशन के अलग निशान होते हैं। स्ट्रेच के निशान क्यों हैं।
काउंसलर डा. अमित गौड़ का कहना है कि लड़की ने अल्ट्रासाउंड दिखाया तो उसको गर्भाशय में फायब्रॉयड है। पहले भी उसका इसी का आपरेशन हो चुका है। लड़की का कहना है कि रोके के बाद जानकारी दी थी। अब यह मेरे चरित्र पर अंगुली उठायी जा रही है। वहीं, पति की शर्त है पहले स्ट्रेच मार्क्स की जांच हो। उसके बाद ही सुलह करूंगा। क्योंकि मेरे साथ धोखे से शादी की गई है। दोनों को 13 फरवरी की डेट दी गई है।
Vivo V40e के मार्केट में लॉन्च होते ही बड़ी सेल अपने शानदार कैमरा से किया सभी दुकानों पर राज