वर्दी पर दाग ! शादी का झांसा देकर महिला शिक्षिका से करता रहा यौन शोषण, Video वायरल की धमकी..

देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सरकारी स्कूल की महिला टीचर ने वाराणसी में तैनात एक सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं. टीचर का कहना है कि सिपाही ने मैट्रिमोनियल साइट के जरिये उससे नजदीकी बढ़ाई फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. इतना ही नहीं सिपाही पर महिला टीचर का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने का भी आरोप लगा है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या है मामला

दरअसल, महिला टीचर की मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर वाराणसी के यातायात कार्यालय में मुंशी के पद पर कार्यरत सोनभद्र जिले के राबर्टसगंज थाना क्षेत्र के खलियारी गांव निवासी अरविन्द कुमार जायसवाल पुत्र जोगेश्वर प्रसाद से जान-पहचान हो गई. इसके बाद महिला टीचर वेबसाइट से फोन नंबर लेकर शादी के लिए बातचीत करने लगा. महिला टीचर ने तलाक होने के बाद शादी की बात कही. इस पर अरविंद ने वादा किया था कि तलाक के बाद वो उससे शादी कर लेगा. ऐसे में बातचीत आगे बढ़ी. इसके बाद बार- बार सिपाही फोन कर बात करने लगा. महिला टीचर ने कई बार मना किया, लेकिन वह नहीं माना. महिला टीचर का कहना है कि आरोपी सिपाही 11 नवंबर 2021 को फोन कर देवरिया आ गया और एक होटल में रुकने की बात कही. उसने कहा कि वो मेरे माता-पिता से मिलना चाहता है. इसपर मैंने कहा कि वो तो घर पर नहीं हैं, गोरखपुर में मिलेंगे. जिसपर उसने कहा कि तो फिर ठीक है मैं तुम्हारे घर आ जाता हूं. घर आकर मैंने उसे चाय आदि पिलाई.

महिला टीचर का आरोप है कि सिपाही ने पानी के बहाने उसे कमरे से बाहर भेजा और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे मैं बेहोश हो गई. जिसके बाद अरविंद ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए. इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी ली. होश आने पर जब मैंने आपत्ति जताई तो अरविंद ने कहा कि कोई बात नहीं है शादी तो करना ही है. लेकिन इसके बाद अरविंद के हाव-भाव बदल गए. वो वीडियो बनाने की बात कहकर मेरा यौन शोषण करने लगा. महिला ने कहा कि 12 नवंबर, 2022 को अरविंद ने फोन पर धमकी देते हुए कहा कि तुम्हारा अश्लील वीडियो बना लिया है, तत्काल 10 हजार रुपये भेजो नहीं तो इसे वायरल कर दूंगा. इसके बाद ये सिलिसला चल पड़ा. वो वीडियो की धमकी देकर पैसे ऐंठता. शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close