Stage 1 Cancer Alert: शरीर दे रहा है ये संकेत, नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है!
जानिए स्टेज-1 कैंसर के शुरुआती लक्षण और बचाव के तरीके

Stage 1 Cancer Alert:कैंसर—यह सुनते ही डर का एहसास होना स्वाभाविक है। अक्सर लोग इसे लाइलाज समझ कर हार मान लेते हैं। लेकिन मेडिकल साइंस की मानें तो अगर कैंसर का पता स्टेज-1 (पहले चरण) में चल जाए, तो रिकवरी की संभावना लगभग 100 प्रतिशत होती है। यही वजह है कि शुरुआती चेतावनी संकेतों को पहचानना बेहद जरूरी है।
Stage 1 Cancer Alert:स्टेज-1 कैंसर क्या है?
जब शरीर की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं, तो वे छोटी गांठ या ट्यूमर का रूप ले लेती हैं। स्टेज-1 में यह ट्यूमर सिर्फ उसी हिस्से तक सीमित रहता है जहां वह शुरू हुआ है। लिम्फ नोड्स या अन्य अंगों में नहीं फैलता, इसलिए इसे सर्जरी या दवाइयों से आसानी से हटाया जा सकता है।
Stage 1 Cancer Alert:7 चेतावनी संकेत जिन्हें कभी न करें इग्नोर
बिना दर्द वाली गांठ (Painless Lumps)
शरीर के किसी भी हिस्से—जैसे ब्रेस्ट, गर्दन, बगल या कमर—में गांठ महसूस हो तो तुरंत जांच कराएं। शुरुआती कैंसर की गांठों में अक्सर दर्द नहीं होता, इसलिए इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।तिल या मस्से में बदलाव
पुराने तिल या मस्से का रंग, आकार या टेक्सचर अचानक बदलना, या उसमें से खून/पस निकलना स्किन कैंसर का संकेत हो सकता है।सहज वजन घटाना
बिना किसी डाइट या जिम के अचानक वजन कम होना शरीर में किसी गंभीर बीमारी की ओर इशारा करता है।लगातार थकान और कमजोरी
दिनभर सुस्ती, आलस और भारी कमजोरी महसूस होना शुरुआती कैंसर लक्षणों में से एक है। इसे केवल काम का तनाव मानकर न टालें।मल-मूत्र या खांसी में खून
खांसते समय बलगम में खून, यूरिन या मोशन के दौरान ब्लीडिंग—यह किडनी, फेफड़े या आंत के कैंसर का संकेत हो सकता है। महिलाओं में पीरियड्स के अलावा ब्लीडिंग भी गंभीर चेतावनी है।पाचन और निगलने में समस्या
लगातार कब्ज, पेट फूला हुआ महसूस होना, या खाने के समय गले में दर्द या रुकावट—मुंह या गले के कैंसर के शुरुआती संकेत हो सकते हैं।घाव जो जल्दी न भरें
मुंह के छाले या शरीर के घाव जो कई हफ्तों तक ठीक न हों। रात में अत्यधिक पसीना आना और बार-बार बुखार होना भी रेड सिग्नल हैं।
Stage 1 Cancer Alert:सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव
डॉक्टरों का मानना है कि डरने की बजाय जागरूक होना जरूरी है। जरूरी नहीं कि ऊपर बताए हर लक्षण का मतलब कैंसर ही हो, लेकिन समय रहते चेकअप कराने से आप बड़ी मुसीबत से बच सकते हैं।









