वर्दी को दागदार बनाने वाली बेलगाम थाना प्रभारी मीरा सिंह की करतूत के बाद SSP का सख्त निर्देश

रांची । झारखंड पुलिस की वर्दी को दागदार बनाने वाली तुपुदाना के थाना प्रभारी मीरा सिंह की करतूत ने सबको हिला कर रख दिया है। रांची पुलिस के वरीय पदाधिकारियों ने सभी पुलिस पदाधिकारी को शहर के लोगों के साथ दोस्ताना संबंध स्थापित करने का सख्त निर्देश दिया है। कुछ पुलिस पदाधिकारी अपने वरीय पदाधिकारी की सलाह को अनदेखा कर आम लोगों के साथ बेरहमी से पेश आने की शिकायत मिल रही थी, एक से बाद ये फैसला लिया गया।
हाल के दिनों में रांची पुलिस के बेरहमी के साथ पेश आने की घटना में काफी इजाफा हुआ है। इन मामलों के सामने आने के बाद पुलिस के वरीय पदाधिकारियों ने घटना में संलिप्त अन्य पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई भी की है। और उन्हें तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है। ताजा मामला राजधानी के तुपुदाना थाने से जुड़ा है जहां थाना प्रभारी मीरा सिंह और थाना में मौजूद एक अन्य एएसआई सुनील सिंह पर एक व्यक्ति को बेरहमी से पिटाई करने का आरोप है।

पीड़ित ने इस संबंध में एसएसपी से शिकायत की थी। उनके शरीर पर कई गहरे जख्म है और फिलहाल व्यक्ति का इलाज सदर अस्पताल रांची में चल रहा है। हालांकि इस मामले को लेकर रांची एसएसपी किशोर कौशल ने मामले की जांच करने का आदेश दे दिया है। इस मामले की जांच हटिया डीएसपी राजा मित्रा कर रहे हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस की जांच निष्पक्ष होती है या एक तरफा होती है, सबकी निगाहें पुलिस पदाधिकारी की जांच पर टिकी है।
क्या था मामला
तुपुदाना थाना प्रभारी मीरा सिंह और एएसआई सुनील सिंह ने तुपुदाना में सुपरवाइजर के पद पर निजी कंपनी में काम करने वाले की बेरहमी से पिटाई की थी और जबरदस्ती अपने मनमुताबिक बयान लिखने का दबाब बनाई थी। यहां तक की उनके परिजन के गुहार के वावजूद उनलोगो के सामने पिटाई की थी।
पूर्व से ही विवाद से रहा है नाता
तुपुदाना थाना प्रभारी मीरा सिंह को कुछ दिन पूर्व ही 15 हजार घुस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा था। जिसके बाद वो जमानत पर रिहा हुई थी। एएसआई संध्या की मौत के बाद तुपुदाना थाना प्रभारी को हटा कर मीरा सिंह को थाना प्रभारी की जिम्मेवारी सौंपी गई। जमानत पर रिहा होने वाली मीरा सिंह को थाना प्रभारी बनाने का मामला काफी तुल पकड़ा था। और अभी ये मामला ठंडा भी नही हुआ था की मीरा सिंह की करतूत फिर से सब के सामने जग जाहिर हो गई। उसकी इस करतूत ने झारखंड पुलिस की वर्दी को शर्मसार कर दिया।