थाना प्रभारी सस्पेंड : SSP का बड़ा एक्शन…थाने में जब्त डीजल-केरोसिन बेचने का गंभीर आरोप

पूर्वी सिंहभूम। बरसोल और बहरागोड़ा थाना प्रभारी को एसएसपी प्रभात कुमार ने सस्पेंड कर दिया है। बरसोल थाना प्रभारी शशी कुमार पर बहरागोड़ा थाना से जप्त डीजल एवं केरोसिन तेल चोरी कर बेचने का आरोप लगा है। वहीं बहरागोड़ा थाना प्रभारी गौरव कुमार पर इस मामले में 14 महीने बीत जाने के बाद भी शशि कुमार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाने के आरोप है। इन आरोपों के तहत इन्हें सस्पेंड किया गया।

क्या है पूरा मामला

वर्तमान बरसोल थाना प्रभारी शशि कुमार जब बहरागोड़ा थाना में अवर निरीक्षक के पद पर पदस्थापित थे,उस वक्त बहरागोड़ा थाना प्रभारी कुमार सौरभ छुट्टी में चले जाने के बाद शशि कुमार द्वारा अवैध रूप से जब्त डीजल और केरोसिन तेल को रातों-रात थाना से ही बेचने का आरोप लगा था। इस मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी के पद पर प्रभार में प्रभारी रहे बहरागोड़ा इंस्पेक्टर रफाएल मुर्मू द्वारा स्टेशन डायरी में भी इस बात का उल्लेख किया गया था। इस पर जांच चल रही थी। बताया गया कि उस समय उपनिरीक्षक को वरीय पुलिस अधिकारियों ने थाना हाजत में बंद भी कर दिया था। घाटशिला एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो को इसकी जांच का जिम्मा दिया गया था। जांच के मामले में सत्यता पाए जाने पर जमशेदपुर वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार (SSP Prabhat kumar) ने दोनों को निलंबित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामला उजागर करने वाले पुलिस अधिकारी भी हुए थे सस्पेंड

मालूम हो कि बहरागोड़ा थाना के तत्कालीन सहायक अवर निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने इस मामले को उजागर किया था। उन्होंने इस मामले में तत्कालीन एसएसपी(SSP) को इसकी जानकारी देकर शिकायत भी की थी। उस समय शिकायतकर्ता विनय सिंह को ही वरीय पुलिस अधिकारी द्वारा निलंबित कर दिया गया था तथा शशि कुमार को बरसोल थाना प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया था।

डीजल और केरोसिन चोरी कर पानी भरकर दर्शाया गया

इस मामले में कई बार जांच पड़ताल हुई। मामले को कहीं ना कहीं रफा-दफा कर दिया गया था। जब कोर्ट द्वारा जब्त किए गए डीजल को पेश करने के लिए निर्देश दिया गया तब डीजल और केरोसिन की जगह पानी भर कर इसे दर्शा दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close