नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग ने वर्ष 2023- 24 के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। विस्तृत परीक्षा कैलेंडर अधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध है। कर्मचारी चयन आयोग ने आगामी वर्ष में एसएससी द्वारा भरी जाने वाली कई रिक्तियों के लिए अस्थाई परीक्षा तिथियां, ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा और अधिसूचना रिलीज तिथियां जारी की है।

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर
  • असम राइफल्स परीक्षा, 2022 के तहत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), NIA, SSF और राइफलमैन (GD) में कांस्टेबल (GD) की परीक्षा जनवरी-फरवरी 2023 में आयोजित की जाएगी।
  • कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10 + 2) स्तर की परीक्षा, 2022 मार्च 2023 में आयोजित की जाएगी।
  • मल्टी टास्किंग (नॉनटेक्निकल) स्टाफ, और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा 2022 के लिए नोटिफिकेशन 17 जनवरी, 2023 को जारी की जाएगी और टीयर I परीक्षा अप्रैल 2023 में आयोजित की जाएगी।
  • कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा, 2023 की परीक्षा 1 अप्रैल 2023 को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा और परीक्षा जून-जुलाई 2023 को आयोजित की जाएगी।
  • कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा, 2023 के नोटिफिकेशन 9 मई, 2023 को जारी की जाएगी और टियर 1 परीक्षा जुलाई-अगस्त 2023 में आयोजित की जाएगी।
  • जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग) & संविदा) परीक्षा, 2023 का नोटिफिकेशन 26 जुलाई 2023 को जारी किया जाएगा और परीक्षा अक्टूबर 2023 में आयोजित की जाएगी।
  • दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा, 2023 में सब-इंस्पेक्टर के लिए नोटिफिकेशन 20 जुलाई, 2023 को जारी की जाएगी और परीक्षा अक्टूबर 2023 में आयोजित की जाएगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...