SSC CGL 2022 Notification: एसएससी सीजीएल भर्ती का नोटिफिकेशन आज होगा जारी, यहां जानें भर्ती संबंधित डिटेल्स

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल ( सीजीएल ) 2022 का नोटिफिकेशन आज जारी किया जा सकता है। इससे पहले यह नोटिफिकेशन 10 सितंबर को जारी किया जाना था लेकिन किन्हीं कारणों से आवेदन की प्रक्रिया शुरू न हो सकी। पहले जारी किए गए कैलेंडर के मुताबिक सीजीएल 2022 टीयर 1 परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2022 में किया जाएगा। इस भर्ती के जरिए भारत सरकार के अलग अलग मंत्रालयों व विभागों में ग्रुप बी और सी के पदों पर नियुक्तियां की जाएं

आयुसीमा

  • इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए कुछ पदों पर आयुसीमा 27 और कुछ पदों पर 30 तय की गई है।
  • वहीं कुछ पदों पर अधिकतम आयुसीमा 32 वर्ष है।
  • आरक्षित वर्ग के लोगों को आयुसीमा में कुछ छूट दी जाएगी।

योग्यता

  • इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास साधारण ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
  • कुछ पदों के लिए 12वीं में मैथ्य अनिवार्य है।
  • कुछ में स्टैटिस्टिक्स विषय के ग्रेजुएशन की मांग की गई है।

आवेदन फीस

  • सामान्य व ओबीसी – 100 रुपये
  • एससी, एसटी, दिव्यांग व महिला वर्ग- निशुल्क

Related Articles

close