40 दिनों के अंतराल के बाद टीम इंडिया की मैदान में वापसी, जानें कब और किसके साथ होगा मुकाबला

नई दिल्ली। हाल ही में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज खेली। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 सीरीज में जीत हासिल की। हालांकि, वनडे सीरीज में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम अब मैदान पर लौटने से पहले 40 दिनों का ब्रेक लेगी।

खास बात यह है कि भारत इस साल के बाकी बचे मैचों में कोई वनडे मैच नहीं खेलेगा, बल्कि टेस्ट और टी20 सीरीज पर ध्यान केंद्रित करेगा। बांग्लादेश क्रिकेट टीम सितंबर में भारत दौरे पर आने वाली है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि, भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला टेस्ट मैच 19 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा। सीरीज का पहला टी-20 मैच 6 अक्टूबर को धर्मशाला में खेला जाएगा।

इसके बाद दूसरा टी-20 मैच 9 अक्टूबर को दिल्ली में और तीसरा और आखिरी मैच 12 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बांग्लादेश के खिलाफ मैच के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके अलावा भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैच भी खेलने हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले काफी मेहनत करनी होगी।

श्रीलंका ने भारत को वनडे सीरीज में 2-0 से हराया

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

श्रीलंका ने भारत को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से हराया था। श्रीलंका ने दो मैचों में जीत दर्ज की, जबकि एक मैच बराबरी पर छूटा। इस सीरीज में रोहित शर्मा को छोड़कर लगभग सभी खिलाड़ियों ने खराब प्रदर्शन किया। अक्षर पटेल ने सराहनीय प्रदर्शन किया, लेकिन केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल समेत कई बल्लेबाज उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। इस सीरीज में राहुल और अय्यर की काफी लंबे अंतराल के बाद भारतीय टीम में वापसी हुई, लेकिन वे प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर पाए।

Related Articles

close