रांची : झारखंड की राजधानी रांची में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज मंगलवार को नामकुम क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना हुआ है। बाइक को वाहन ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही बाइक सवार दो युवतियों की मौत हो गयी, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। इधर, घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रांची जिले के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत नामकुम तुपुदाना लिंक रोड के कोजाटोली के समीप बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक पर सवार दो युवतियों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। युवती नामकुम चाय बागान की थी, जबकि युवक घाघरा का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। बाइक संदीप तिर्की के नाम से रजिस्टर्ड है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...