झारखंड : कुख्यात गैंगेस्टर प्रिंस खान का खास गुर्गा गिरफ्तार, प्रिंस के दुबई छोड़ पाकिस्तान में शिफ्ट होने की मिली जानकारी…
Jharkhand: A close aide of notorious gangster Prince Khan arrested, reports suggest Prince has left Dubai and moved to Pakistan.

धनबाद। झारखंड के चर्चित गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग को बड़ा झटका लगा है। गैंग से जुड़े एक कुख्यात बदमाश किशन खान को पुलिस ने धर दबोचा है। धनबाद पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है। माना जा रहा है कि किशन खान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को गैंग की कई खुफिया जानकारी लेने में आसानी हो जायेगी। पुलिस के मुताबिक ये गिरफ्तारी एक पुराने प्रकरण में हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक बरवाअड्डा थाना कांड में फरार कुख्यात अपराधी किशन खान को रांची में किया गया है. गिरफ्तार प्रिन्स खान गिरोह से जुड़ा है. किशन खान. गिरोह के सदस्यों को रंगदारी वसूली के लिए व्यवसायियों के मोबाइल नंबर करता था उपलब्ध, अपराधियों को आश्रय देता था किशन खान.
रंगदारी से अर्जित अवैध रकम को जमीन और अन्य व्यवसाय में निवेश करता था. सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने जानकारी दी।
जानिये कौन है प्रिंस खान
झारखंड में धनबाद के वासेपुर का प्रिंस खान खान रहने वाला है। पहले ये खबर आ रही थी कि प्रिंस खान दुबई में है, लेकिन अब ये जानकारी मिल रही है कि वो पाकिस्तान में शिफ्ट हो गया है। पाकिस्तान से पंजाब प्रांत में वो है। दुबई में प्रिंस खान के साथ रहनेवाले सात करीबी लोग भी अब अंडरग्राउंड हो चुके हैं।
ये सभी लंबे समय से उसके नेटवर्क का हिस्सा रहे हैं और अवैध गतिविधियों में उसकी मदद करते रहे हैं। लेकिन दुबई में लगातार हो रही कार्रवाई के बाद यह पूरा गैंग बिखर गया।
सूत्रों का यह भी कहना है कि प्रिंस का नेटवर्क केवल धनबाद या झारखंड तक सीमित नहीं है, बल्कि उसके तार देश के अन्य हिस्सों और विदेशों तक फैले हुए हैं. दुबई से पाकिस्तान तक उसकी यह फरारी इस बात के संकेत हैं कि वह खुद को कानून के शिकंजे से बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।.
फिलहाल धनबाद पुलिस, खुफिया एजेंसियां और राष्ट्रीय जांच एजेंसियां मिलकर प्रिंस की गतिविधियों पर नजर बनाये हुए हैं।









