झारखंड: पूर्व मुख्यमंत्री के दो सहायक हथियार के साथ गिरफ्तार, SP ने प्रेस कांफ्रेंस कर किये चौकाने वाले खुलासे, जानिये क्या है इल्जाम

Jharkhand: Two assistants of former Chief Minister arrested with weapons, SP made shocking revelations in a press conference, know what is the charge

दुमका/गोड्डा। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के दो सहायकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पर बहुत ही गंभीर आरोप हैं। एसपी ने इस मामले में प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के करीबी माने जाने वाले सोशल मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार और उसके चालक गणेश मंडल को गोड्डा पुलिस ने तीन देसी कट्टों और आपत्तिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है।

 

दोनों पर साहिबगंज के भोगनाडीह में 30 जून को हुई हिंसा के पीछे सुनियोजित साजिश रचने का आरोप है।गिरफ्तार किए गए सुधीर कुमार जमशेदपुर के बिरसानगर के निवासी हैं, जबकि गणेश मंडल ओडिशा का निवासी है। सुधीर भाजपा जमशेदपुर का सोशल मीडिया प्रभारी भी बताया जा रहा है, वहीं वह पूर्व सीएम चंपई सोरेन का सोशल मीडिया संचालन भी देख चुका है, जिससे राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है।

 

क्या है पूरा मामला?

एसपी मुकेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सुधीर और गणेश ने 20 जून से ही साहिबगंज व आसपास के इलाकों में ग्रामीणों के बीच धोती-साड़ी और हथियार बांटने का काम शुरू कर दिया था।30 जून को भोगनाडीह में आयोजित कार्यक्रम में गड़बड़ी फैलाने के लिए उन्होंने लोगों को भड़काया और हिंसा को अंजाम दिया।इनकी गिरफ्तारी गोड्डा नगर, मुफस्सिल और सुंदरपहाड़ी थाने की टीमों द्वारा सोमवार रात की गई।इनके पास से तीन देसी कट्टे, धोती और साड़ी बरामद की गई है।

 

राजनीतिक कनेक्शन और गहरी साजिश की आशंका

पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि सुधीर कुमार का संबंध पूर्व सीएम चंपई सोरेन से रहा है। वह उनके सोशल मीडिया से जुड़े कार्यों में सक्रिय था। साथ ही भाजपा संगठन में भी उसकी भूमिका सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में रही है।पुलिस के मुताबिक, यह मामला सिर्फ दो व्यक्तियों तक सीमित नहीं है।इस साजिश में कई अन्य लोगों की संलिप्तता की आशंका है।जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।पुलिस की निगरानी में यह देखा जा रहा है कि कहीं यह संगठित नेटवर्क तो नहीं, जो सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की मंशा रखता हो।

Related Articles