झारखंड: कांग्रेस में कुछ तो होने वाला है! प्रदेश अध्यक्ष ने बुलायी विधायकों की बैठक, उधर वित्त मंत्री सोमवार को कांग्रेस भवन में…

Jharkhand: Something is going to happen in Congress! The state president called a meeting of MLAs, while the Finance Minister will be present at the Congress Bhawan on Monday...

रांची। झारखंड कांग्रेस में कुछ बड़ा तो नहीं होने वाला है? कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विधायकों के साथ बैठक करने वाले हैं। ये बैठक संथालपरगना में स्थगित हुई पदयात्रा के बाद बुलायी गयी है, जाहिर है कांग्रेस की रणनीति पर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की नजर है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने 10 जुलाई को कांग्रेस विधायकों की बैठक बुलायी है।

 

बैठक की अध्यक्षता केशव महतो कमलेश करेंगे। जानकारी के मुताबिक 10 जुलाई को शाम 4 बजे से प्रदेश कांग्रेस ऑफिस में आयोजित इस बैठक में प्रदेश प्रभारी के राजू भी शामिल होंगे। बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

 

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए विधायकों ने अब तक जो दौरे किये हैं, कार्यकर्ताओं की समस्याओं और उसके निराकरण की दिशा में काम किये हैं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय बनाने और उसे मजबूत करने की दिशा में भविष्य की योजनाओं सहित विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया जायेगा।

 

इससे पहले सोमवार को सुबह 11:00 से कांग्रेस भवन में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर जनता दरबार में जन समस्याओं को सुनेंगे। आम नागरिकों सहित कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी समस्याओं को इसमें रख सकते हैं। पूर्व में मंत्रियों द्वारा आयोजित जनता दरबार में आयी सैकड़ों समस्याओं का निराकरण किया जा चुका है। कई समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया चल रही है।

Related Articles