बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सली प्रभावित जिला बीजापुर से बड़ी खबर आ रही है। होली से पहले पुलिस जवान को गोली मारी गयी है। नगर के अंदर जवान को गोली मारने की घटना से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक बीजापुर के अटल आवास में आरक्षक दीपक दुर्गम को पीठ में मारी गोली। घटना के वक्त जवान दीपक अपने घर से बाहर निकला था।

घायल जवान को परिजनों ने ज़िला अस्पताल बीजापुर में भर्ती कराया है।। कोतवाली थाने से क़रीब आधे किलोमीटर की दूरी पर अटल आवास है। घटना के बाद नगर में दहशत का माहौल। नक्सल घटना या रंजिश दोनों एंगल से पुलिस जांच कर रही है। हालांकि प्रथम दृष्टिया मामला नक्सली घटना का प्रतीत हो रहा है।

पुलिस की तरफ से अधिकृत जानकारी में बताया गया है कि रात्रि साढ़े आठ बजे में बीजापुर शहर के outer Bijapur-Gangaloor road गोरना मैनकेली के जंगल की तरफ़ से लगे हुई है अटल आवास परिसर में माओवादियों के स्माल एक्शन टीम के द्वारा फायरिंग किया गया, जिसमें DRG का जवान दीपक दुर्गम s/o गुरवाइया दुर्गम को गोली लगने से घायल हुआ है l जिसका इलाज बीजापुर अस्पताल में जारी है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...