जहानाबाद। सेना के जवान ने बीच सड़क पर अपनी पत्नी को गोली मार दी। घटना में पत्नी की मौत हो गयी, वहीं पत्नी के साथ मौजूद एक लड़के पर भी फायरिंग कर दी। घटना में युवक की हालत भी नाजूक है। घनटा जहानाबाद के कडरुआ पुल के पास की है। इधर आरोपी जवान की तलाश कर रही है। मृतिका का नाम रूचि कुमारी है। वहीं आरोपी जवान का नाम गौरव सिंह है। जानकारी के मुताबिक जिस वक्त ये घटना हुई, उस वक्त आरोपी जवान के पिता और उसके दोस्त भी मौजूद थे, जो वारदात के बाद फरार हो गये।

जानकारी के मुताबिक मृतिका रुचि अपनी मां प्रतिमा देवी और भाई के दोस्त उदय के साथ स्कूटी पर सवार होकर कोर्ट गई थी। कोर्ट से लौटने के दौरान रास्ते में गौरव उसके पिता और कुछ दोस्त घात लगाए बैठे थे। स्कूटी जैसे ही कडरूआ पुल के पास पहुंची, वैसे ही गौरव और उसके साथियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। घटना में रूचि की मौत हो गयी, वहीं उदय गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक शादी के कुछ महीनों के बाद से ही सेना के जवान गौरव अपनी पत्नी रुचि से अलग रहते थे। पिछले महीने ही गौरव ने दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद रुचि ने आरोपी के खिलाफ कोर्ट और सेना के अधिकारी से शिकायत की थी। इस पर सेना के अधिकारी ने जवान को कंपनसेशन के रूप में पैसे देने के आदेश दिए थे। इसी बात से नाराज गौरव ने अपनी पत्नी को गोली मार दी।

रुचि कुमारी हुलासगंज थाना क्षेत्र के कोकरसा गांव की है। उसने साल 2022 में रुचि ने तिर्रा गांव रहने वाले गौरव से लव मैरिज की थी, लेकिन शादी के दो महीने बाद रुचि अपने मायके चली गई थी। इसके बाद गौरव ने दिसंबर 2023 में दूसरी शादी कर ली थी। रुचि की मां प्रतिमा का कहना है कि कई बार उसका दामाद हत्या करने की धमकी देता था। इसके कारण हम लोग गांव छोड़कर इस्लामपुर में रह रहे थे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...