मधेपुरा। सड़क हादसे में एक आर्मी जवान की मौत हो गई। सेना के जवान का नाम अरूण कुमार है। हादसा उस वक्त हुआ, जब छुट्टी में घर आया जवान अपने ससुराल जा रहा था। मृतक अरूण कुमार पिपराही वार्ड-04 का रहने वाला था। घटना गम्हरिया थाना क्षेत्र के दुलार गांव की है। यह घटना उसके घर से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर रात करीब साढ़े 9 बजे हुई। अरुण 11 साल पहले आर्मी में भर्ती हुआ था। वह कश्मीर के बरमुला में तैनात था और छुट्टी पर घर आया था।

रात में वह स्कूटी से अपने ससुराल जीवछपुर जा रहा था। घर से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे निकलने पर दुलार में वह दुर्घटना का शिकार हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही अरुण की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फिर शव को सदर अस्पताल लेकर पहुंची और पोस्टमार्टम करवाया।

जानकारी के मुताबिक सड़क पर रखे बालू पर फिसल पर दुर्घटना का शिकार हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही अरुण की मौत हो गई। पुलिस की टीम दुर्घटना को लेकर जांच कर रही है। अरुण शादीशुदा था और एक बेटा यश राज (6) और एक बेटी आस्था प्रिया (8) है। वह 11 साल पहले आर्मी में भर्ती होकर परिवार को संभाल रहा था। फौजी की मौत की सूचना मिलने के बाद गांव में हर किसी की आंखें नम हो गई।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...