सोशल मीडिया KYC : अब WhatsApp, Instagram और Facebook के लिए होगा वेरिफिकेशन अनिवार्य…जानें नया नियम

Social Media KYC: Verification Now Mandatory for WhatsApp, Instagram, and Facebook... Learn About the New Rule

आज के डिजिटल युग में WhatsApp, Instagram, Facebook और Twitter जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हर किसी की जिंदगी का हिस्सा बन गए हैं। लेकिन इन प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ते फेक अकाउंट्स, ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर ठगी ने चिंता बढ़ा दी है। इसी वजह से संसद की एक संसदीय समिति ने प्रस्ताव रखा है कि अब इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करने के लिए KYC (Know Your Customer) वेरिफिकेशन अनिवार्य किया जाए।

सोशल मीडिया KYC क्यों जरूरी है?

  • फेक अकाउंट्स और गलत जानकारी फैलाने वाले प्रोफाइल बढ़ रहे हैं।
  • ऑनलाइन ठग लोगों को फर्जी पहचान के जरिए ठगा रहे हैं।
  • बच्चों और महिलाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उत्पीड़न का खतरा।
  • साइबर क्राइम के मामलों में लगातार वृद्धि।

KYC लागू होने के बाद हर यूजर को आधार कार्ड या किसी अन्य सरकारी पहचान पत्र से अपनी असली पहचान लिंक करनी होगी, तभी वह प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकेगा।

सरकार क्या कर रही है?

  • सोशल मीडिया, गेमिंग और डेटिंग प्लेटफॉर्म्स पर वेरिफिकेशन अनिवार्य करने की तैयारी।
  • बिना KYC किए कोई यूजर इन एप्लिकेशन्स का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।
  • फेक अकाउंट्स और ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

KYC लागू होने के फायदे

  1. पहचान सुनिश्चित होगी: यूजर की असली पहचान प्लेटफॉर्म से जुड़ जाएगी।
  2. फेक अकाउंट पर रोक: कोई भी नकली प्रोफाइल नहीं बना सकेगा।
  3. ऑनलाइन फ्रॉड और हैरेसमेंट में कमी: साइबर क्राइम की घटनाओं पर नियंत्रण।
  4. महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा: ऑनलाइन उत्पीड़न और गलत जानकारी फैलाने वालों पर सख्ती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close