Samsung यूजर्स सावधान! सरकारी एजेंसी ने आपके लिए जारी की हाई रिस्क अलर्ट

नई दिल्ली: सैमसंग का फोन यूज कर रहे हैं, तो सरकारी एजेंसी ने वॉर्निंग जारी की है. CERT-In ने हाई रिस्क की वॉर्निंग जारी की है, जिसके मुताबिक सैमसंग यूजर्स को अपना फोन तुरंत अपडेट करना चाहिए. अगर आप अपना फोन अपडेट नहीं करते हैं, तो हैकर्स आपके डिवाइस में सेंधमारी कर सकते हैं. साथ ही कंपनी ने कई डिवाइसेस की लिस्ट भी जारी की है. आइए जानते हैं डिटेल्स.

कौन से मॉडल वालों के लिए है वार्निंग

बता दें कि ये वार्निंग वल्नेरेबिलिटी नोट CIVN-2023-0360 की तरफ से दी गई है। उन्होंने ये चेतावनी Android 11, Android 12, 13 और Android 14 को यूज करने वाले फोन के लिए दी है। इन सभी के इम्पैक्ट के कारण वल्नेरेबिलिटीज को हाई रिस्क कहा गया है।

क्यों दी गई वार्निंग

आप भी सैमसंग इस्तेमाल करते हैं तो आपको कुछ बातें ध्यान में रखने की जरूरत है। अगर आप इन बातों का ध्यान नही रखेंगे तो हैकर्स आसानी से आपको फोन के सिक्योरिटी को बाईपास कर सकते हैं। साथ ही फोन में मौजूद आपकी पूरी इन्फॉर्मेशन ले सकते हैं। बता दें कि ये वल्नेरेबिलिटीज अलग-अलग हैं। इसका असर भी सैमसंग इकोसिस्टम के विभिन्न कंपोनेंट्स पर पड़ता है।

Related Articles

close