दुमका। झारखंड में राजनीति का तापमान आज हाई रहने वाला है। भाजपा और विपक्ष के कई दिग्गज नेता आज अपना नामांकन दाखिल करने वालेहैं। भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने नामांकन दाखिल कर दिया है। अब से कुछ देर पहले वो समहरणालय पहुंची और नामांकन दाखिल किया।

इससे पहले आज अचानक दुमका के खिजुरिया गांव स्थित शिबू सोरेन के आवास पहुंची, जहां उनकी मुलाकात झारखंड सरकार के मंत्री बसंत सोरेन से हुई।

हालांकि सीता सोरेन ने इसे ज्यादा तूल नहीं दिया बल्कि यह कहा कि यह मेरा घर है, मैंने बनवाया है। उसके कुछ देर बाद सीता सोरेन अपना नामांकन दाखिल करने पहुंची। गी। भारतीय जनता पार्टी की दुमका प्रत्याशी सीता सोरेन सदर प्रखंड के खिजुरिया गांव स्थित गुरुजी के आवास पर पहुंची थी।

जानकारी मिली है कि घर पर पहले से स्थानीय विधायक और झारखंड सरकार के पथ निर्माण मंत्री बसंत सोरेन मौजूद थे, जहां दोनों की मुलाकात हुई। हालांकि मुलाकात का ब्योरा नहीं मिल पाया है।आज नामांकन के दौरान सीता सोरेन के साथ राजनाथ सिंह और बाबूलाल मरांडी भी मौजूद थे। जाहिर है भाजपा दुमका में नामांकन के दौरान शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...