झारखंड में स्पेनिश महिला से गैंगरेप मामले में SIT की जांच जारी, चार आरोपियों को अब भी तलाश रही पुलिस, उधर पीड़ित विदेशी महिला की घड़ी…

दुमका। विदेशी मंहिला से गैंगरेप मामले की SIT जांच हो रही है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि कहा जा रहा है कि घटना में 7 से 8 लोग शामिल थे, लिहाजा अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। आपको बता दें कि गैंगरेप की वारदात दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमापहाड़ी पहाड़ी क्षेत्र में हुई है। यहां स्पेन की रहने वाली महिला अपने पति के साथ घूमने पहुंची थी।

दोनों टूरिस्ट वीजा पर भारत आए हुए हैं। पाकिस्तान से बांग्लादेश होते हुए झारखंड के दुमका में पहुंचे थे। यहां हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव में टेंट लगाकर रात को रुके हुए थे। भागलपुर जाने के बाद वो दरभंगा होते हुए नेपाल जाने वाले थे। इसी दौरान करीब आठ से दस लोग वहां पहुंचे और महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

सनसनीखेज गैंगरेप केस में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने तीनों को फर्स्ट क्लास जुडिशल मजिस्ट्रेट सार्थक शर्मा के कोर्ट में पेश किया। जज ने सुनवाई के बाद तीनों को ज्यूडिशियल कस्टडी में दुमका सेंट्रल जेल भेज दिया। दूसरी तरफ विदेशी दंपति को भी 164 के बयान के लिए कोर्ट में पेश किया गया।

घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के मकसद से रांची से एफएसएल की टीम भी पहुंची है. वहां से पीड़िता की घड़ी बरामद की गई है। एसआईटी के साथ सीआईडी की टीम भी इस केस की जांच में जुटी है।दुमका के एसपी पीतांबर सिंह खैरवार ने कहा कि घटना में 7 आरोपी शामिल थे, जिसमें तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है, बाकी 4 आरोपियों की पहचान हो चुकी है।

Related Articles