अररिया। अररिया में प्रेम विवाह के कुछ ही महीनों बाद विवाहित की मौत हो गयी। आरोप है कि ससुराल वालों ने मारपीट के बाद विवाहिता की हत्या कर दी। मृतिका का नाम 19 साल की शांति देवी के रूप में हुई है। मृतिका के परिजनों का ये भी आरोप है कि देवर की गंदी नजर मृतिका पर थी, वो उसे शारीरिक संबंध बनाने को कहता था। विरोध करने पर विवाहिता की हत्या कर दी गयी। मामला रानीगंज थाना क्षेत्र की बरबन्ना पंचायत के बढ़ावा गांव का है।

पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जायेगी। परिजनों का आरोप है कि शांति देवी पर देवरा अमित ठाकुर की गलत नजर थी। इसी बीच पांच दिन पहले शांति का पति महेश मजदूरी करने के लिए पंजाब चला गया था। विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के देवर, सास, ससुर, जेठ, जेठानी सहित 5 पर पीट-पीटकर हत्या करने को लेकर मामला दर्ज कराया है।

इसी दौरान शांति के देवर अमित ठाकुर ने शांति के साथ जोर जबरदस्ती करनी चाही, जब वह नहीं मानी तो देवर ने योजना बनाकर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल लाया, जिसके बाद मायके वालों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...