रांची: जमीन से जुड़े मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन पूर्ण रूप से राजनीतिक गतिविधियों में व्यस्त हो गयी हैं. वह न सिर्फ गांडेय विधानसभा सीट पर 20 मई को होने वाले उपचुनाव में खुद के लिए वोट मांग रही हैं. बल्कि अपने सहयोगी दलों के नेताओं की बड़ी सभाओं में भी शिरकत कर रही हैं।

इसके साथ-साथ कल्पना सोरेन गुरुवार को चुनावी सभा में शामिल होने के लिए पहली बार झारखंड से बाहर ओडिशा गयीं. ओडिशा पहुंचने पर उनका स्वागत मयूरभंज लोकसभा सीट से जेएमएम प्रत्याशी अंजनी सोरेन ने किया. ओडिशा के मयूरभंज लोकसभा सीट और सरसकना विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा की उम्मीदवार हैं. पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ईडी की कार्रवाई के बाद से न्यायिक हिरासत में हैं. ऐसे में उनकी जिम्मेदारी निभाने के लिए कल्पना सोरेन ओडिशा पहुंचीं।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता तनुज खत्री ने बताया कि कल्पना सोरेन ओडिशा के मयूरभंज लोकसभा सीट और सरसकना विधानसभा सीट से उम्मीदवार अंजनी सोरेन के लिए चुनावी सभा करने के लिए वो मयूरभंज गयी हैं. कल्पना सोरेन जनता से झामुमो और इंडिया गठबंधन को जीत दिलाने का आह्वान करेंगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...