गजब हो गया : शादी में सालियों ने दुल्हे से पूछा प्रधानमंत्री का नाम? नहीं दे पाया दुल्हा जवाब, तो हथियार के नोंक पर छोटे भाई से करवा दी शादी,

गाजीपुर। यूपी वाकई में अजब है… प्रधानमंत्री का नाम दुल्हा नहीं बता पाया, तो तमंचे की नोक पर दुल्हन के घरवालों ने दुल्हे के बदले उसके छोटे भाई से शादी करवा दी। मामला यूपी के गाजीपुर का है। पूरे इलाके में इस शादी की चर्चा हो रही है। धूमधाम के साथ शादी के बाद सुबह विदाई से पहले दूल्हे से देश के प्रधानमंत्री का नाम पूछ लिया. दूल्हा प्रधानमंत्री का नाम नहीं बता पाया, जिसके बाद लड़की के घरवालों ने दुल्हा को मंदबुद्धि बता दिया और फिर बंदूक की नोंक पर दुल्हे के छोटे भाई से जबरन दुल्हन की शादी करवा दी।

मामला गाजीपुर के बसंत पट्टी गांव का है। जहां नसीरपुर गांव निवासी राम अवतार के बेटे शिव शंकर (27) की शादी करंडा थाना क्षेत्र के बसंत पट्टी गांव निवासी लखेदू राम की पुत्री रंजना से तय हुई थी। परिजनों के मुताबिक शादी के बाद सुबह खिचड़ी की रस्म के दौरान दूल्हे से सालियों ने मजाक-मजाक में देश के प्रधानमंत्री का नाम पूछ लिया। दूल्हा पीएम का नाम नहीं बता पाया। आरोप है कि इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने हथियार निकाल लिए।

दूल्हे को मानसिक रूप से कमजोर बताते हुए परिवार को धमका कर दूल्हे के छोटे भाई से दुल्हन की शादी कर दी। ल़ड़के वाले कहते रह गये कि अभी उनके छोटे बेटे की उम्र कम है, लेकिन लड़की वालों ने एक नहीं मानी। जानकारी के मुताबिक 6 माह पूर्व लड़की पक्ष ने लड़के का तिलक चढ़ाया था। इसके बाद से ही लड़का और लड़की मोबाइल से एक-दूसरे से बातचीत करते थे। बारात लेकर लड़की वालों के गांव पहुंचे. रात में युवक की शादी सभी रीति-रिवाज के साथ हुई, लेकिन सुबह पूरा माहौल ही बिगड़ गया। इस मामले में पुलिस में भी शिकायत की गयी है।

Related Articles

close