झारखंड: देवघर में चलने वाले श्रावणी मेले में ड्यूटी के दौरान कई जवान गायब रह रहे हैं। कोरोना के 2 साल बाद 12 अगस्त तक चलने वाले इस मेले में स्थाई ओपी का निर्माण किया गया है।इन ओपी में 3 शिफ्ट में पुलिसकर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है। लेकिन जिला नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्ति पर तैनात गिरिडीह के एसएसपी ने दैनिक उपस्थिति पंजी बीते शुक्रवार को जांच किया तो करीब 90 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी गायब मिले। 21 ओपी दैनिक उपस्थिति की जांच की गई जिसमें 13 ओपी से पुलिसकर्मी गायब मिले। मामले को लेकर देवघर एसपी को लिखित जानकारी दी गई हैम बताया जाता है कि इन लोगों का लापरवाही बरतने के आरोप में सख्त कार्रवाई कीजाएगी।

जानकारी के मुताबिक देवघर सावन मेले की सुरक्षा के लिए सीआईडी विशेष शाखा के साथ ही 13717 पुलिस वालों की ड्यूटी लगाई गई है। मेले में 21 ओपी और 11 यातायात ओपी बनाया गया है। मेले की सुरक्षा के लिए इको रेल जमशेदपुर चाईबासा, जैप 1, सीआईडी, विशेष शाखा, चतरा एसीबी सिमडेगा,जैप 2,जैप 3,जैप 5,जैप 9,एसआईआरबी-1, लोहरदगा, गिरिडीह, रांची, साहेबगंज, धनबाद, गढ़वा, गुमला होमगार्ड, जमशेदपुर, रामगढ़, रांची, बोकारो, लातेहार, पलामू, कोडरमा से पुलिस अधिकारी और जवान की प्रतिनियुक्ति की गई है।

इन 13 ओपी से गायब मिले पुलिसकर्मी

  • ओपी 3 क्षेत्र- नावाडीह से सरासनी में बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी।
  • ओपी 4 क्षेत्र – सरासनी से बीएन झा पथ मोड में बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी।
  • ओपी 5 क्षेत्र- बीएन झा पथ मोड से शिवगंगा में बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी।
  • ओपी 6 क्षेत्र- शिवगंगा घाट से सिंह दरवाज़ा तक
  • ओपी 7 क्षेत्र- बाबा मंदिर से फुट ओवरब्रिज तक में बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी।
  • ओपी 8 क्षेत्र- क्यू कंपलेक्स में बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी।
  • ओपी क्षेत्र- 9 क्यू कांपलेक्स से नेहरू पार्क बीएन झा पथ मोड़ तक में बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी।
  • ओपी 10 क्षेत्र – बीएन झा पथ मोड़ से तिवारी चौक तक में बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी।
  • ओपी 12 क्षेत्र- बरमसिया B.Ed कॉलेज से बरमसिय तक में बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी।
  • ओपी 13 क्षेत्र- बीएन झा से तिवारी चौक
  • ओपी 14 – नंदन पहाड़ चौक से सिहवाकली मोड़ तक प्रतिनिधि रहेगी ।
  • ओपी 20 – परमेश्वर दयाल रोड से डीडीसी आवास होते हुए सिंहवा मोड में बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी।
  • ओपी 21- त्रिकुट पहाड़ पहाड़ पर्यटन क्षेत्र में ।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...