पिता ने किया हैरान करने वाला काम…68 दिन बाद जो हुआ…पढ़कर रोंगटे खड़े हो जाएंगे…

फिरोजपुर: पंजाब में एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हक्के-बक्के रह जाएगा। 17 वर्षीय किशोरी को उसके ही पिता ने हाथ-पैर बांधकर नहर में फेंक दिया था। लेकिन इस डरावने हमले के 68 दिन बाद वह जिंदा लौट आई।

वीडियो में पिता नहर किनारे खड़ा होकर कहता दिखाई दिया, “बाय-बाय… सुट्ट ती… मार के परे कीती…”। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन लड़की का कोई सुराग नहीं मिला।

किशोरी ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि नहर में फेंके जाने के बाद उसके हाथ-पैर बंधे होने के बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी। चुन्नी धीरे-धीरे खुल गई और पानी की तेज़ धारा में बहते-बहते उसका सिर नहर में लगे लोहे के सरिए से टकराया। यही सरिया उसकी जान बचाने वाला बना।

उसने लगभग आधे घंटे तक तेज बहाव, अंधकार और ठंड का सामना करते हुए सरिए को पकड़कर किनारे तक पहुंचने की हिम्मत दिखाई। अंततः उसे एक महिला मिली, जिसने उसे सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।

किशोरी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि नहर में फेंकने की घटना में उसकी मां की भी भूमिका थी। उसने बताया कि पिता शराब और नशे में था और इस हालत में उसे मारने की कोशिश की। अब वह सिर्फ जीना चाहती है और पुलिस से भी अनुरोध किया है कि उसके पिता को रिहा किया जाए।

इस घटना ने न केवल एक लड़की की अदम्य हिम्मत को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया कि इंसान की जिंदादिली किसी भी भयावह परिस्थिति में हार नहीं मानती।

Related Articles