नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने दो IPS अफसर पर बड़ा एक्शन लिया है। गृह मंत्रालय ने IPS अभिषेक जोरवाल और IPS ओमप्रकाश पर 5 साल का बैन लगा दिया है। 2011 बैच हरियाणा कैडर के IPS अफसर अभिषेक जोरवाल को पांच साल के लिये केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति और किसी भी विदेशी कार्यभार के लिए बैन कर दिया है। बता दें गृह मंत्रालय ने अभिषेक को 14 जून 2023 को पांच साल के लिये NIA में डेप्युटेशन के लिए भेजा था। लेकिन उसे भी रद्द किया गया है।

इनसे पहले IPS अधिकारी मणिलाल पाटीदार को भारतीय पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। वहीं, गोवा में लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में केंद्र सरकार ने DIG को सस्पेंड कर दिया। हालांकि IPS अभिषेक जोरवाल को सस्पेंड नहीं किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की और से हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी संजीव कौशल को एक नोटिस भेजकर इस आदेश की जानकारी दे दी गई है। MHA के आधिकारिक दस्तावेज के अनुसार, इस दौरान अभिषेक जोरवाल के किसी भी तरह के फॉरेन असाइनमेंट पर रोक रहेगी।

एसपी अभिषेक जोरवाल मूल रूप से राजस्थान के जयपुर के रहने वाले है। उनके पिता एचएम मीना राजस्थान पीडब्ल्यूडी के सेक्शन इंजीनियर के पद से रिटायर हैं। मां संतोष मीना गृहिणी हैं। बहन अनुपमा जोरवाल आईएएस अधिकारी हैं। उनके जीजा अखिलेश कुमार उत्तर प्रदेश में आईपीएस अधिकारी हैं । वहीं, पत्नी डॉ. कोमल डेंटल सर्जन हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अभिषेक जोरवाल को 14 जून 2023 को पांच साल के लिए नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) में डेपुटेशन के लिए भेजा था। इस डेपुटेशन को भी रद्द कर दिया गया है।

इनसे पहले IPS अधिकारी मणिलाल पाटीदार को भारतीय पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। वहीं, गोवा में लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में केंद्र सरकार ने एक DIG को सस्पेंड भी कर दिया था। हालांकि IPS अभिषेक जोरवाल पर सस्पेंशन जैसी कोई कार्रवाई नहीं की गई। अभिषेक की बहन अनुपमा जोरवाल आईएएस अधिकारी हैं जबकि उनके जीजा अखिलेश कुमार यूपी में आईपीएस अधिकारी हैं। वहीं, पत्नी डॉ. कोमल डेंटल सर्जन हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...