थानेदार को गोली मारी: चोरों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, जख्मी थानाध्यक्ष की स्थिति चिंताजनक, इलाज जारी

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में भैंस चोरों द्वारा थानेदार पर फायरिंग का मामला सामने आया है। मोहनपुर ओपी अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उन्हें सराय में एक निजी क्लिनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात मध्य रात्रि के बाद छापेमारी के दौरान उजियारपुर थाना के शहबाजपुर गांव में अपराधियों ने ओपी अध्यक्ष को गोली मारी गोली उनकी आंख के पास लगी।

अपराधियों ने इसी जगह पर दिया घटना को अंजाम

गोली लगने के बाद गंभीर रूप से जख्मी हुए ओपी अध्यक्ष को इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया गया। इस संबंध में एसपी विनय तिवारी ने बताया कि मोहनपुर ओपी क्षेत्र में कुछ दिनों से भैंस चोर गिरोह सक्रिय था। पिकअप से चोर लगातार ओपी क्षेत्र में भैस चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे। जिससे पुलिस चोर गिरोह को पकड़ने की कोशिश में लगी हुई थी।

जख्मी थानाध्यक्ष की स्थिति चिंताजनक

थानाध्यक्ष को गंभीर स्थिति में दलसिंह सराय अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमि उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। जख्मी थानाध्यक्ष का इलाज बेगूसराय के निजी क्लीनिक में जारी है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

Related Articles

close