शिबू सोरेन का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, तेजस्वी यादव रांची के लिए रवाना
Shibu Soren's funeral with state honors, Tejashwi Yadav leaves for Ranchi

पटना: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का 4 अगस्त को दिल्ली के अस्पताल में 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत कई बड़े नेताओं ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
शिबू सोरेन का 5 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से रांची लाया गया था, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने अंतिम दर्शन किए।
तेजस्वी यादव और अन्य नेता अंतिम संस्कार में शामिल होंगे
बिहार के विपक्षी नेता तेजस्वी यादव शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पटना से रांची के लिए रवाना हो चुके हैं। इसके अलावा, तीन केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी सहित कई अन्य बड़े नेता भी अंतिम संस्कार में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।