रांची: पूर्व केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन आज 79 साल के हो गए। इस मौके पर राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री और उनके पुत्र हेमंत सोरेन ने उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने अपने पिता को पुष्पगुच्छ भेंट कर ईश्वर से उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मौके पर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, राज्यसभा सांसद महुआ माजी दिशोम गुरु शिबू सोरेन के छोटे पुत्र विधायक बसंत सोरेन सहित मुख्यमंत्री के अन्य परिजन तथा कई गणमान्य लोगों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर इसकी कई तस्वीरें साझा कीं।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बधाई दी

O

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...