शारदीय नवरात्रि 2022 : भारत में अनेकों त्योहार मनाए जाते हैं। इन सभी त्योहारों की अपनी एक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि है। इन्हीं त्योहारों में से एक त्योहार है नवरात्रि। इस त्योहार में मुख्यता मां दुर्गा की पूजा की जाती है। इसमें नौ दिन मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। और दसवें दिन दशहरा मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक मनाई जाती है। इस बार शारदीय नवरात्रि का पर्व 26 सितंबर, सोमवार से शुरू होगा और 5 अक्टूबर, बुधवार तक मनाया जाएगा।

शारदीय नवरात्रि का महत्व

नवरात्रि में देवी शक्ति मां दुर्गा के भक्त उनके नौ रूपों की बहुत ही धूमधाम एवं विधि विधान के साथ पूजा करते हैं। नवरात्र के समय घरों में कलश स्थापित कर दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू किया जाता है। नवरात्रि के दौरान देशभर में कई जगहों पर मेले लगते हैं। इसके अलावा मंदिरों में जागरण और मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां बनाई जाती है। नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करने से लोगों की हर मनोकामनाएं पूरी होती है। इन नौ दिनों को बहुत पवित्र माना जाता है। भक्त नवरात्रि के दौरान उपवास रखते हैं। अगले दिन दशमी के दिन विजयादशमी का पर्व मनाया जाता है। जो रावण पर भगवान राम की जीत का प्रतीक है।

शारदीय नवरात्रि पूजन विधि

नवरात्रि के नौ दिन में मां के अलग-अलग रूपों की पूजा होती है। इन सभी दिनों में सुबह जल्दी उठकर नहाए। साफ कपड़े पहने। पहले दिन शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना की प्रक्रिया को पूरा करें। कलश में गंगा जल भरे और उसके मुंह के ऊपर आम के पत्ते रखें। कलश की गर्दन को पवित्र लाल धागे या मोली से लपेटे और नारियल को लाल चुनरी के साथ लपेटे। नारियल को आम पत्तों के ऊपर रखे। कलश को मिट्टी के बर्तन के पास या उस पर रखे। मिट्टी के बर्तन पर जौ के बीज बोए और नवमी तक हर रोज कुछ-कुछ पानी छिड़के। इन नौ दिनों में मां दुर्गा मंत्रों का जाप करें। मां को अपने घर में आमंत्रित करें। अन्य देवताओं की पूजा भी करें। फूल कपूर अगरबत्ती खुशबू और पके हुए ब्यंजन के साथ पूजा करनी चाहिए। नौवें दिन अपने घर पर नौ लड़कियों को आमंत्रित करें। यह नौ लड़कियां मां दुर्गा के नौ रूपों का प्रतिनिधित्व करती है। इन्हें कन्या पूजन भी कहा जाता है। उन्हें साफ और आरामदायक जगह पर बिठा कर उनके पैरों को धोएं। उनकी पूजा करें। उनके माथे पर तिलक लगाए। उन्हें स्वादिष्ट भोजन कराकर उसे दुर्गा पूजा के बाद अंतिम दिन घट विसर्जन करें।

शारदीय नवरात्रि तिथि

1.प्रतिपदा मां शैलपुत्री 26 सितंबर 2022

2. मां ब्रह्मचारिणी 27 सितंबर 2022

3. मां चंद्रघंटा 28 सितंबर 2022

4 मां कुष्मांडा 29 सितंबर 2022

5.मां स्कंदमाता 30 सितंबर 2022

6.मां कात्यायनी 1 अक्टूबर 2022

7.मां कालरात्रि 2 अक्टूबर 2022

8.मां महागौरी 3 अक्टूबर 2022

9.मां सिद्धिदात्री 4 अक्टूबर 2022

10.मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन 5 अक्टूबर 2022

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...