शारदीय नवरात्रि 2025: घटस्थापना के साथ शुरू होगा मां दुर्गा की पूजा का महापर्व, जानें कैसे करें पूजा और क्या है शुभ मुहूर्त

Sharadiya Navratri 2025: The grand festival of worshipping Goddess Durga begins with Ghatasthapana. Learn how to perform the puja and the auspicious time.

हर साल शारदीय नवरात्रि भक्ति और शक्ति का प्रतीक बनकर आती है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है और घर-घर में देवी का स्वागत होता है। साल 2025 में नवरात्रि का आरंभ सोमवार, 22 सितंबर से हो रहा है।

नवरात्रि की शुरुआत घटस्थापना (कलश स्थापना) से होती है, जिसे बिना किए नवरात्रि पूजा अधूरी मानी जाती है। इस दिन भक्त अपने घरों में कलश स्थापित करते हैं और नौ दिनों तक पूजा करते हैं। यह देवी शक्ति का आह्वान माना जाता है, इसलिए घटस्थापना हमेशा शुभ मुहूर्त में करनी चाहिए।


घटस्थापना की तिथि और शुभ मुहूर्त

  • तिथि: 22 सितंबर 2025 रात 01:23 बजे से 23 सितंबर रात 02:55 बजे तक

  • शुभ समय: सुबह 06:09 से 08:06 बजे तक

  • अभिजीत मुहूर्त (वैकल्पिक): 11:49 से 12:38 बजे

पहले दिन के योग:
इस साल नवरात्रि की शुरुआत शुक्ल और ब्रह्म योग में हो रही है। इन योगों में पूजा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।


घटस्थापना की विधि

  1. घर और पूजा स्थल की सफाई करें।

  2. सुबह स्नान कर साफ कपड़े पहनें। संभव हो तो बिना सिलाई वाले वस्त्र पहनें।

  3. पूजा स्थल पर उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुंह करके बैठें।

  4. मिट्टी में सात प्रकार की मिट्टी और बालू मिलाकर छोटा चबूतरा तैयार करें।

  5. कलश पर स्वास्तिक बनाएं, सिंदूर लगाएं और मोली बांधें।

  6. कलश में जल, जौ, चंदन, फूल, सुपारी, पान, सिक्का और सात अनाज डालें।

  7. कलश के ऊपर आम या अन्य पत्ते रखें।

  8. एक बर्तन में चावल भरकर कलश पर रखें और उसके ऊपर नारियल रखकर लाल कपड़े से लपेट दें।


मां दुर्गा के नौ रूपों की साधना

  • कलश स्थापना के बाद नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा होती है।

  • पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना करें।

  • रोज सुबह-शाम दीप जलाकर आरती करें और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

  • पूरे श्रद्धा भाव से पूजा करें और कलश को देवताओं का प्रतीक मानें।

  • मां दुर्गा से प्रार्थना करें कि पूजा में कोई विघ्न न आए और उनका आशीर्वाद पूरे साल बना रहे।

Related Articles