शरद पूर्णिमा 2025 : चांद की रोशनी में बनी खीर से मिलते हैं ये 5 चमत्कारी फायदे…आज ही करें ट्राई
Sharad Purnima 2025: 5 miraculous benefits of moonlit kheer...try it today

नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल आश्विन मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा 2025 मनाया जाएगा, जो इस साल 6 अक्टूबर, सोमवार को पड़ रही है। शरद पूर्णिमा की रात खीर बनाकर चांदनी में रखने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस समय खीर में अमृत समान गुण समाहित हो जाते हैं, जिसका सेवन करने से स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति में लाभ होता है।
धार्मिक महत्व
शरद पूर्णिमा के दिन भगवान श्री कृष्ण ने द्वापर युग में चांदनी रात में महारास किया था। प्रसन्न होकर चंद्रमा ने अमृत वर्षा की थी। ऐसा माना जाता है कि चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से पूर्ण होकर अमृत वर्षा करता है। इसी कारण शरद पूर्णिमा की रात को खीर रखने से उसमें अमृत मिश्रित हो जाता है। इसके अलावा, इस दिन मां लक्ष्मी के जन्मोत्सव पर उन्हें खीर का भोग लगाने से वे प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती हैं।
स्वास्थ्य लाभ
मजबूत पाचन तंत्र: खीर में दूध और चावल हल्के और सुपाच्य होते हैं, जो पेट को शांत रखते हैं और कब्ज या अपच जैसी समस्याओं से राहत देते हैं।
प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत: बादाम, काजू, पिस्ता और केसर इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। विटामिन ई और एंटीऑक्सिडेंट्स रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं।
ऊर्जा बढ़ाने में सहायक: खीर कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फैट से भरपूर होता है, जिससे शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है।
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद: दूध और मेवे त्वचा को पोषण और बालों को मजबूती प्रदान करते हैं।
मानसिक स्वास्थ्य: खीर का सेवन तनाव कम करता है। दूध में ट्रिप्टोफैन और केसर मूड सुधारने और अवसाद कम करने में मदद करते हैं।