हवाई सफर पर मिडिल ईस्ट की ‘जंग’ का साया! एयर इंडिया ने अचानक बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, जानें अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

The Middle East 'war' looms over air travel! Air India suddenly increases fuel surcharges. Find out how much your wallet will be empty now?

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और विमान ईंधन की कीमतों में तेज उछाल का असर अब हवाई यात्रियों पर भी दिखने लगा है। Air India Fuel Surcharge Hike के तहत एयर इंडिया ग्रुप ने अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का फैसला किया है। इसके बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस समेत ग्रुप की कई उड़ानों के टिकट महंगे हो जाएंगे। एयरलाइन ने बताया है कि यह बढ़ोतरी तीन चरणों में लागू की जाएगी।

एयरलाइंस के अनुसार मिडिल ईस्ट संकट की वजह से एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है। आम तौर पर किसी भी एयरलाइन के कुल परिचालन खर्च का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा ईंधन पर खर्च होता है। भारत में ATF पर ज्यादा एक्साइज ड्यूटी और वैट होने के कारण एयरलाइंस की लागत और भी बढ़ जाती है। ऐसे में Air India Fuel Surcharge Hike का फैसला लिया गया है।

पहले चरण की शुरुआत 12 मार्च से होगी। इस चरण में नई बुकिंग पर घरेलू उड़ानों और SAARC देशों के लिए ₹399 का फ्यूल सरचार्ज लगाया जाएगा। वेस्ट एशिया या मिडिल ईस्ट जाने वाले यात्रियों को 10 डॉलर अतिरिक्त देने होंगे। वहीं साउथ ईस्ट एशिया रूट पर यह सरचार्ज 40 डॉलर से बढ़ाकर 60 डॉलर कर दिया गया है, जबकि अफ्रीका के लिए इसे 60 डॉलर से बढ़ाकर 90 डॉलर कर दिया गया है। सिंगापुर रूट पर भी पहली बार फ्यूल सरचार्ज लागू किया जाएगा।

दूसरा चरण 18 मार्च से लागू होगा। इसमें यूरोप के लिए फ्यूल सरचार्ज 100 डॉलर से बढ़ाकर 125 डॉलर कर दिया जाएगा। वहीं नॉर्थ अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जाने वाली उड़ानों के लिए यह 150 डॉलर से बढ़कर 200 डॉलर तक पहुंच जाएगा।

Air India Fuel Surcharge Hike के तहत हांगकांग, जापान और साउथ कोरिया रूट के लिए नई दरें बाद में घोषित की जाएंगी। हालांकि 12 और 18 मार्च से पहले बुक किए गए टिकटों पर नया सरचार्ज लागू नहीं होगा, लेकिन टिकट की तारीख या रूट बदलने पर नई दरें लागू हो सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close