जर्जर फैन बन गया जानलेवा : पोती को सुला रही दादी के उपर गिरा पंखा, दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत….

मोतिहारी । छोटी सी लापरवाही कितनी जानलेवा बन जाती है, इसकी उदाहरण मोतिहारी में देखने को मिला। स्टैंड फैन दादी पोते के उपर गिर गया, जिसकी वजह से करंट की चपेट में आकर दोनों की मौत हो गयी। घटना मोतिहारी के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के सिसहनी पंचायत के चकाई टोला की बतायी जा रही है। मृतिका की पहचान 55 साल की फुलमती देवी और 4 साल की दीपा कुमारी के रूप में हुआ है। दोनों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय है।

जानकारी के मुताबिक चकाई टोला के रहने वाले मुखिया फूलमती देवी अपने घर के ही बाहरी हिस्सा में दुकान चलाती थी। गुरूवार की रात वो अपनी पोती दीपा कुमारी को बीती रात सुलाने केलिए कमरे में गयी थी। इसी दौरान बेड के बगल में रखा स्टैंड फैन दादी-पोते के उपर गिर गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल पंखा काफी पुराना था और उसमें करंट भी आता था। बेड पर गिरने की वजह से दादी पोती दोनों करंट की चपेट में आ गये, जिसकी वजह से दोनों की मौत हो गयी। घटना के काफी देर बाद किसी को घटना की खबर नहीं हुई। इसी दौरान पड़ोस के लोगों ने देर रात तक दुकान को खुला देखा तो लोगों ने घर में आवाज दी। जिसके बाद पूरी घटना की जानकारी सामने आ सकी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close