बेतिया। बिहार में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। हैरानी की बात ये है कि ये रैकेट पूर्व मुखिया चला रहा था। बेतिया में सरगना नारायण साह पूर्व मुखिया के बारे में पुलिस कई साक्ष्य मिले हैं। आरोप है कि मुखिया का चुनाव हारने के बाद उसने जिस्मफरोशी का धंधा शुरू कर दिया। उसने पहले गेस्ट हाउस खोला फिर उसी के आड़ में सेक्स रैकेट चलाने लगा। यहां वह कस्टमर को आसानी से शराब के साथ लड़कियां परोसने लगा।

बेतिया के शेखौना मठ पंचायत के लोइया टोला गांव निवासी नारायण साह के पड़ोसी ने बताया कि नारायण शेखौना मठ पंचायत के 10 साल तक मुखिया रह चुका है। 2016 में वो मुखिया का चुनाव हारा गया।चुनाव हारने के बाद नारायण कुछ सालों तक इधर-उधर खूब घूमा। उसके बाद 2020 में नारायण मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरा चौक के समीप नारायणी गेस्ट हाउस के नाम से एक गेस्ट हाउस खोला। और उसने गेस्ट हाउस के आड़ में सेक्स रैकेट का काम करने लगा।

ग्राहक से इसके लिए 2000 से 5000 तक की रकम वसूल करता था।स्टूडेंट से लेकर हाई प्रोफाइल लोग तक यहां पहुंचते थे। शराब माफियाओं से साठगांठ करके वह लोगों को आसानी से शराब भी उपलब्ध कराता था।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...