SI पर गंभीर आरोप : पति से अलग करवाने और शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप…महिला थाना में शिकायत …

जमशेदपुर। SI क्षितिज कुमार सोनी पर महिला ने गंभीर आरोप लगाये हैं। आरोप है कि दारोगा ने महिला को शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। इस मामले में महिला ने थाने में शिकायत की है। महिला के मुताबिक सब इंस्पेक्टर ने उसे बहला फुसलाकर अपने घर में काम पर रखा और फिर शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया।

महिला के मुताबिक उसकी शादी बारीडीह में हुई थी, वहीं उसका पति एक होटल बार में काम करता है। 2021 में एक बार वो थाने में पति के खिलाफ शिकायत के लिए गयी थी, जहां सब इंस्पेक्टर क्षितिज ने उसे कहा कि पति को छोड़ दो, वो उसे अपन घर में काम पर रख लेगा। जिसके बाद वो दारोगा के घर पर काम करने लगी। इसी बीच उसके पति ने उसे छोड़ दिया, जिसके बाद सब इंस्पेक्टर में उसका यौन शोषण किया।

महिला का आरोप है कि 3 महीने तक उसके साथ एसआई ने संबंध बनाये। इस मामले में SSP से उसके पति ने शिकायत की तो दारोगा क्षितिज को पुलिस लाइन में अटैच कर दिया गया। दोबारा से उसकी पोस्टिंग बागबेड़ा में हुई। महिला का आरोप है कि दारोगा ने बताया कि वो दिसंबर में शादी करन वाला है। इधर इस मामलें मीडिया से बात करते हुए इसे उन्हें बदनाम करने की चाल बताया है।

Related Articles

close